Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 3 मार्च 2026 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार

भारत अपने एयर डिफेंस को मजबूत करने के लिए रूस, फ्रांस और इजरायल से मिसाइलें खरीदेगा. वहीं, भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए 9 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया.

Advertisement
ये है वर्टिकल लॉन्च सरफेल टू एयर मिसाइल जो नौसेना को मिलेगी. (Photo: ITG) ये है वर्टिकल लॉन्च सरफेल टू एयर मिसाइल जो नौसेना को मिलेगी. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 03 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 7:06 PM IST

रक्षा मंत्रालय ने रूस से 2182 करोड़ में VL Shtil सरफेस टू एयर मिसाइलें खरीद के लिए डील की. वहीं, बीजेपी ने राज्यसभा चुनाव के लिए 9 उम्मीदवारों की सूची जारी की है. इन खबरों के अलावा, महिला क्रिकेट की ताजा ICC रैंकिंग में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. नई वनडे रैंकिंग में भारत की स्टार ओपनर स्मृत‍ि मंधाना दुनिया की नंबर वन बल्लेबाज बन गई हैं. पढ़ें मंगलवार शाम की बड़ी खबरें.

Advertisement

नौसेना को मिलेगी VL-Shtil मिसाइल, कोस्टगार्ड को 6 हेलिकॉप्टर... 5083 रु. की डील

रक्षा मंत्रालय ने आज 5083 करोड़ रुपये की दो डील की हैं. HAL के साथ 2901 करोड़ में भारतीय तटरक्षक के लिए 6 ALH Mk-II हेलीकॉप्टर, जबकि रूस से 2182 करोड़ में VL-Shtil सतह-से-हवा मिसाइलें. ये सौदे नौसेना की हवाई रक्षा और तटरक्षक की समुद्री सुरक्षा को मजबूत करेंगे.

नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट

बीजेपी ने राज्यसभा चुनाव के लिए 9 उम्मीदवारों की सूची जारी की है. बिहार, असम, छत्तीसगढ़, हरियाणा, ओडिशा और पश्चिम बंगाल से नाम तय हुए हैं. नितिन नवीन और युवा नेता शिवेश कुमार को BJP ने बिहार से राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है, जबकि राहुल सिन्हा पश्चिम बंगाल से उम्मीदवार बनाए गए हैं. 37 राज्यसभा सीटों के लिए 16 मार्च को मतदान होना है.

Advertisement

ICC रैंकिंग में स्मृत‍ि मंधाना का धमाका, बन गईं नंबर 1 ODI बल्लेबाज, इस कंगारू गेंदबाज का भी जलवा

महिला क्रिकेट की ताजा ICC रैंकिंग में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. नई वनडे रैंकिंग में भारत की स्टार ओपनर स्मृत‍ि मंधाना दुनिया की नंबर वन बल्लेबाज बन गई हैं. मंधाना ने 790 रेटिंग पॉइंट्स के साथ साउथ अफ्रीका की कप्तान लॉरा वॉल्वार्ट को पीछे छोड़ा. दोनों के समान 790 अंक हैं, लेकिन हालिया प्रदर्शन के आधार पर मंधाना टॉप पर पहुंचीं.

IPL 2026 से पहले RCB के लिए गुड न्यूज, बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुई क्रिकेट की वापसी

IPL 2026 में एक बार फिर बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में क्रिकेट की वापसी होने जा रही है. भगदड़ की दुखद घटना के बाद यह पहला मौका होगा जब यहां मुकाबले खेले जाएंगे. भगदड़ की इस घटना में 11 लोगों की जान चली गई थी. आजतक के अनुसार, RCB का कहना है कि टीम अपने सात घरेलू मैचों में से पांच मुकाबले बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में ही खेलेगी.

होली के बाद गर्मी और उमस के लिए रहें तैयार! दिल्ली-यूपी से राजस्थान तक बढ़ेगा पारा, जानें मौसम

होली के बाद दिल्ली, हरियाणा, UP समेत पूरे उत्तर भारत में भीषण बढ़ेगी. मार्च के पहले हफ़्ते में पारा 34-35 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है. उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान सामान्य से 4-6 डिग्री और मध्य भारत में 3-5 डिग्री ज़्यादा रह सकता है. मौसम विभाग ने मार्च के पहले हफ्ते में गर्मी और कुछ जगहों पर गर्मी बढ़ने की चेतावनी दी है.

Advertisement

तिरुपति में टीटीडी घी मिलावट मामले की जांच शुरू, वन-मैन कमीशन ने संभाला मोर्चा

तिरुमला तिरुपति देवस्थानम के घी मिलावट मामले में जांच शुरू हो गई है. राज्य सरकार की ओर से गठित वन मैन कमीशन ने अपना काम शुरू कर दिया है. यह कदम मंदिर प्रशासन की कार्यप्रणाली और प्रसाद की गुणवत्ता को लेकर उठे गंभीर सवालों के बीच उठाया गया है. सरकार की ओर से नियुक्त इस आयोग की अगुवाई सेवानिवृत्त IAS अधिकारी दिनेश कुमार कर रहे हैं.

जंग के बीच खाड़ी देशों से लौटे 10 हजार भारतीय! ईरान से भी 3 हजार लाए गए वापस

ईरान-इजरायल के बीच जंग के कारण लगातार तनाव बढ़ता जा रहा है. युद्ध के कारण खाड़ी देशों से भारतीयों की वापसी होने लगी है. खाड़ी देशों से अब तक करीब 10 हजार भारतीय अलग-अलग देशों से वापस लौट चुके हैं. इसमें ईरान से करीब 3 हजार भारतीयों को विशेष विमान से भारत लाया गया है. इसके साथ-साथ कुवैत से करीब ढाई हजार भारतीय वापस लौटे हैं.

फ्रांसीसी जेट, ड्रोन और इजरायली-रूसी मिसाइलें... ईरान जंग के बीच भारत बढ़ा रहा हवाई ताकत

भारत अपनी वायु रक्षा मजबूत कर रहा है. उसकी रूस से पांच और S 400 सुदर्शन स्क्वॉड्रन खरीदने की योजना है. भारत फ्रांस से SCALP क्रूज मिसाइल, राफेल के लिए मेटियोर एयर-टू-एयर मिसाइल और इजरायल से बाराक-8 जैसी मिसाइलें खरीदने की तैयारी है. साथ ही देश स्वदेशी आकाश, QR-SAM के साथ मल्टी-लेयर डिफेंस सिस्टम बन रहा है.

Advertisement

US Israel Iran War: दुबई में फंसे जालना के कांग्रेस सांसद कल्याण काले, जानें भाई ने क्या कहा

ईरान युद्ध के बीच जालना लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस सांसद Kalyan Kale दुबई में फंस गए हैं. यह जानकारी उनके भाई Jagannath Kale ने दी है. उन्होंने बताया कि उनके भाई दोस्तों के साथ दुबई गए थे. उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका इज़रायल के ईरान पर हमले के बाद कई देशों ने एहतियातन एयरस्पेस बंद कर दिए, जिससे वे अब वहीं फंसे हुए हैं.

होली से पहले दिल्ली पुलिस का ऑपरेशन आघात, 918 लोगों के खिलाफ बड़ा एक्शन

होली के त्योहार से पहले कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए साउथ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट की पुलिस ने ऑपरेशन आघात 4.0 चलाया. इस अभियान के तहत 918 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई. पुलिस का मकसद त्योहार के दौरान किसी भी तरह की अवैध गतिविधि पर रोक लगाना था. अभियान के दौरान अलग-अलग कानूनों के तहत छापेमारी और गिरफ्तारी की गई.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement