Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें, 29 मई 2022 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार

खबरों के लिहाज से आज का दिन काफी अहम है. ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि भारत न तो मेरा है, न तो मोदी का है और न ही शाह का. भारत अगर किसी का है तो वो द्रविड़ों और आदिवासियों का है. उत्तर प्रदेश की योगी सरकार महिला कर्मचारियों को लेकर बड़े बदलाव करने जा रही है. सरकार ने तय किया है कि किसी भी महिला कर्मचारी को उसकी लिखित सहमति के बिना सुबह 6 बजे से पहले और शाम 7 बजे के बाद काम (नाइट शिफ्ट) करने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा.

Advertisement
AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (फाइल फोटो) AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 29 मई 2022,
  • अपडेटेड 9:30 AM IST

खबरों के लिहाज से आज का दिन काफी अहम है. ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि भारत न तो मेरा है, न तो मोदी का है और न ही शाह का. भारत अगर किसी का है तो वो द्रविड़ों और आदिवासियों का है. उत्तर प्रदेश की योगी सरकार महिला कर्मचारियों को लेकर बड़े बदलाव करने जा रही है.  सरकार ने तय किया है कि किसी भी महिला कर्मचारी को उसकी लिखित सहमति के बिना सुबह 6 बजे से पहले और शाम 7 बजे के बाद काम (नाइट शिफ्ट) करने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा. राजस्थान से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जयपुर के दूदू इलाके में एक ही परिवार के पांच लोगों की लाश कुएं में मिली है. पढ़िए रविवार सुबह की 5 बड़ी खबरें...

Advertisement

'आदिवासियों और द्रविड़ों का है भारत...' रैली में BJP-RSS पर AIMIM चीफ ओवैसी का वार

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि भारत न तो मेरा है, न तो मोदी का है और न ही शाह का. भारत अगर किसी का है तो वो द्रविड़ों और आदिवासियों का है. ओवैसी ने कहा कि भारत तब बना जब यहां लोग अफ्रीका, ईरान, सेंट्रल एशिया और पूर्वी एशिया से आए.

UP में अब महिला कर्मचारियों से नहीं करवा सकेंगे नाइट शिफ्ट, इन 9 नियमों को जान लेना जरूरी


उत्तर प्रदेश की योगी सरकार महिला कर्मचारियों को लेकर बड़े बदलाव करने जा रही है. अब सरकार के नियमों के आगे कंपनियों की मनमानी नहीं चलेगी. सरकार ने तय किया है कि किसी भी महिला कर्मचारी को उसकी लिखित सहमति के बिना सुबह 6 बजे से पहले और शाम 7 बजे के बाद काम (नाइट शिफ्ट) करने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा. अगर महिला खुद सहमति देती है तो भी कंपनियों को उनका पूरा ख्याल रखना होगा. इनमें आने और जाने के लिए मुफ्त परिवहन की सुविधा देनी होगी. इसके साथ ही भोजन और सुरक्षा का खास देना जरूरी होगा.
 

Advertisement

जयपुर: एक ही परिवार में हुई थी तीन बहनों की शादी, दो थीं प्रेग्नेंट, दहेज के दंश ने ऐसे खत्म कर दी जिंदगी


राजस्थान से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जयपुर के दूदू इलाके में एक ही परिवार के पांच लोगों की लाश कुएं में मिली है. इस सनसनीखेज वारदात को पुलिस आत्महत्या मान रही है. पुलिस के मुताबिक, मृतकों में तीन बहनें शामिल हैं, जिनकी शादी एक ही परिवार में बहुत कम उम्र में हो गई थी और उनके दो बच्चे थे. इसमें दो महिलाएं गर्भवती भी थीं. 25 मई को तीनों बहनें बच्चों संग बाजार जाने के बहाने निकली थीं, लेकिन जब वो वापस घर नहीं आईं तो उनके परिवार के सदस्यों ने अलग-अलग जगहों पर गुमशुदगी के पोस्टर लगा दिए और शिकायत दर्ज कराई. 

मध्य प्रदेश: IPL फाइनल से पहले पकड़ी गई सट्टे की बड़ी खेप, सटोरियों में बंटने थे मुनाफे के 70 लाख


आईपीएल 2022 के फाइनल मुकाबले से पहले सटोरियों की धरपकड़ का सिलसिला शुरू हो गया है. इस बीच मध्यप्रदेश के जबलपुर में भी पुलिस को आईपीएल सट्टे से जुड़ी एक बड़ी खेप पकड़ने में कामयाबी मिली है. पुलिस ने 3 सट्टेबाजों को गिरफ्तार कर उनसे 70 लाख रुपए बरामद किए हैं.
 

Advertisement

कानपुरः मंदिरों के बाहर खोलीं बिरयानी की दुकानें, निरीक्षण के बाद मेयर का दावा

कानपुर की मेयर प्रमिला पांडेय ने बेकनगंज और चमनगंज के 7 प्राचीन मंदिरों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि मुस्लिम बहुल इलाकों में मंदिरों के बाहर बिरयानी की दुकानें खोल ली गई हैं. मेयर ने कहा कि इन इलाकों में 124 मंदिर हैं, जिन पर अतिक्रमण कर लिया गया है.

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement