Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 28 नवंबर 2022 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार

आज शाम की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 28 नवंबर 2022 की खबरें और समाचार: खबरों के लिहाज से सोमवार को दिन काफी अहम रहा है. एक तरफ आफताब  की वैन पर FSL दफ्तर के बाहर हमला हुआ तो वहीं दूसरी तरफ सूरत में अरविंद केजरीवाल के रोड शो के दौरान पथराव हुआ.

Advertisement
श्रद्धा हत्याकांड श्रद्धा हत्याकांड

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 28 नवंबर 2022,
  • अपडेटेड 7:33 PM IST

खबरों के लिहाज से सोमवार को दिन काफी अहम रहा है. एक तरफ आफताब  की वैन पर FSL दफ्तर के बाहर हमला हुआ तो वहीं दूसरी तरफ सूरत में अरविंद केजरीवाल के रोड शो के दौरान पथराव हुआ. जानिए सोमवार शाम की पांच बड़ी खबरें-

1. आफताब की वैन पर तलवार से हुआ हमला, FSL दफ्तर के बाहर लोगों ने बनाया निशाना

Advertisement

श्रद्धा मर्डर केस के मुख्य आरोपी आफताब की वैन पर दिल्ली में हमला हुआ है. दरअसल आरोपी आफताब एफएसएल कार्यालय के बाहर वैन में सवार होकर निकल रहा था, तभी करीब 15 लोगों ने गाड़ी पर हमला कर दिया. जानकारी के मुताबिक लोग उसकी वैन के बाहर तलवारें लेकर खड़े थे. लोगों में श्रद्धा मर्डर केस के बाद से ही आफताब को लेकर भारी गुस्सा है. ये हमलावर एक वैन में आए थे.

2. सूरत में केजरीवाल के रोड शो में पथराव, गुजरात में कर रहे थे चुनाव प्रचार

गुजरात में इन दिनों विधानसभा चुनाव की चलते रोड शो और जनसभाएं हो रही हैं. ऐसे में आज आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल एक रोड शो कर रहे थे. जहां उनके ऊपर पत्थर फेंके गए हैं. वे सूरत में एक रोड शो कर रहे थे. बता दें कि इस रोड शो को मीडिया भी कवर कर रही थी, तो कैमरों पर भी पत्थर लगे. जब यह पत्थरबाजी शुरू हुई तो अरविंद केजरीवाल अपनी गाड़ी के अंदर चले गए और जब फिर से उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की गई तो वो दोबारा आकर रोड शो करने लगे. 

Advertisement

3. भारतीय शेयर बाजार के लिए ऐतिहासिक दिन, Nifty ने रचा इतिहास, शिखर पर सेंसेक्स!

भारतीय स्टॉक मार्केट (Share Market) में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है. निफ्टी 50 (Nifty 50) स्टॉक इंडेक्स ने आज ऐतिहासिक ऊंचाई छू ली है. सोमवार को निफ्टी 50 अपने अब तक के ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंच गया. निफ्टी आज 18,614 के लेवल तक पहुंचा, जो इसका अब तक ऑल टाइम हाई आंकड़ा है. इससे पहले ऑल टाइम लेवल 18,604 था. निफ्टी ने 17 अक्‍टूबर 2021 को 18,604 का लेवल टच किया था.

4. शंघाई में बीबीसी पत्रकार के साथ मारपीट पर चीन का बयान, गुस्से में ब्रिटेन सरकार

चीन की जिनपिंग सरकार की जीरो कोविड पॉलिसी के विरोध में हो रहे प्रदर्शनों के दौरान बीबीसी पत्रकार के साथ मारपीट का मामला विवादों में है. ब्रिटेन सरकार की ओर से नाराजगी जताई गई है. वहीं अब चीन की ओर से भी इस मामले में जवाब आ गया है. चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने कहा कि बीबीसी के पत्रकार के पास न तो उस समय कोई प्रेस से जुड़ा पहचान पत्र था और ना ही उसने बताया कि वह एक पत्रकार है. 

5. Vijay Hazare Trophy: ऋतुराज गायकवाड़ का धमाका, एक ओवर में जड़े 7 छक्के, यूपी के खिलाफ बनाया तूफानी दोहरा शतक

Advertisement

विजय हजारे ट्रॉफी में सोमवार को इतिहास रचा गया है. महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के बीच हुए मैच में फैन्स को एक ही ओवर में सात छक्के देखने को मिले. यह रिकॉर्ड इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने वाले ऋतुराज गायकवाड़ ने बनाया है, जिन्होंने यहां क्वार्टरफाइनल मैच में दोहरा शतक भी जड़ा. उत्तर प्रदेश के खिलाफ इस मैच में महाराष्ट्र ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 330 का स्कोर बनाया और पांच विकेट खो दिए. कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने सिर्फ 159 बॉल में 220 रनों की नाबाद पारी खेली, अपनी इस इनिंग में उन्होंने 10 चौके और 16 छक्के जमाए.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement