Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 28 मार्च 2022 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार

आज सुबह की ताजा खबर ( Aaj Ki Taza Khabar), 28 मार्च 2022 की खबरें और समाचार: Oscars 2022 में मशहूर एक्टर विल स्मिथ (Will Smith) ने प्रजेंटर क्रिस रॉक (Chris Rock) को मुक्का मार दिया. उत्तर प्रदेश की बांदा जेल से पेशी के लिए बाहुबली मुख्तार अंसारी को लखनऊ लाया जा रहा है.

Advertisement
 Will Smith ने होस्ट को मारा मुक्का Will Smith ने होस्ट को मारा मुक्का

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 28 मार्च 2022,
  • अपडेटेड 9:25 AM IST

आज सुबह की ताजा खबर ( Aaj Ki Taza Khabar), 28 मार्च 2022 की खबरें और समाचार: Oscars 2022 में मशहूर एक्टर विल स्मिथ (Will Smith) ने प्रजेंटर क्रिस रॉक (Chris Rock) को मुक्का मार दिया. उधर, उत्तर प्रदेश की बांदा जेल से पेशी के लिए बाहुबली मुख्तार अंसारी को लखनऊ लाया जा रहा है. वहीं चाइना के सबसे बड़े शहर शंघाई में एक बार फिर से लॉकडाउन की वापसी हो गई है. पढ़िए सोमवार सुबह की 5 बड़ी खबरें...

Advertisement

Oscars के मंच पर लड़ाई, पत्नी पर जोक मारा तो भड़के Will Smith ने होस्ट को मारा मुक्का

Oscars 2022 में मशहूर एक्टर विल स्मिथ (Will Smith) ने प्रजेंटर क्रिस रॉक (Chris Rock) को मुक्का मार दिया. जानकारी के मुताबिक, प्रजेंटर क्रिस रॉक (Chris Rock) ने विल स्मिथ (Will Smith) की पत्नी के बालों के बारे में कमेंट किया था, जिसपर विल स्मिथ को गुस्सा आ गया. वह खड़े होकर मंच पर गए और फिर क्रिस रॉक को मुक्का जड़ दिया.
 

एंबुलेंस में बाहुबली, साथ में वज्र-वाहन... बांदा जेल से लखनऊ लाया जा रहा है मुख्तार अंसारी


उत्तर प्रदेश की बांदा जेल से पेशी के लिए बाहुबली मुख्तार अंसारी को लखनऊ लाया जा रहा है. एंबुलेंस और वज्र वाहन के साथ मुख्तार अंसारी को लखनऊ लाया जा रहा है. मुख्तार को एंबुलेंस में रखा गया है. एंबुलेंस में एक फार्मासिस्ट, डॉक्टर और पुलिसकर्मी बैठे हैं. मुख्तार को फतेहपुर, रायबरेली के रास्ते लखनऊ लाया जा रहा है.
 

Advertisement

Covid In China: चीन में कोरोना संक्रमण से हाहाकार, शंघाई में फिर लगाया गया लॉकडाउन


कोरोना संक्रमण का कहर अभी थमा नहीं है. कोविड ने एक बार फिर से चीन में हाहाकार मचाना शुरू कर दिया है. बता दें कि चाइना के सबसे बड़े शहर शंघाई में एक बार फिर से लॉकडाउन की वापसी हो गई है. मसलन, यहां अधिकांश हिस्सों में लॉकडाउन लगा दिया गया है. शंघाई की स्थानीय सरकार ने बताया कि शंघाई के पुडोंग और आसपास के क्षेत्रों को सोमवार से शुक्रवार तक लॉकडाउन लागू किया गया है. साथ ही बड़े स्तर पर लोगों की कोविड की जांच की जा रही है.
 

बाबर की पीट पीटकर हत्या पर सीएम योगी ने जताया दुख, दिए सख्त कार्रवाई के आदेश

यूपी के कुशीनगर में मुस्लिम युवक की हत्या पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है. इतना ही नहीं सीएम योगी ने मामले में जांच और सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं. दरअसल, बाबर कुशीनगर का रहने वाला था. वह बीजेपी की जीत के बाद मिठाई बांट रहा था, तभी उसके ही रिश्तेदारों ने पीट पीट कर उसकी हत्या कर दी थी.

Pramod Sawant oath ceremony: आज गोवा के CM पद की शपथ लेंगे प्रमोद सावंत, PM मोदी समेत कई राज्यों के सीएम होंगे शामिल

Advertisement


प्रमोद सावंत (Pramod Sawant) आज सोमवार को दूसरी बार गोवा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. प्रमोद सावंत के शपथ ग्रहण समारोह के लिए बम्बोलिम के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में भव्य आयोजन किया गया है.
 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement