Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 28 अप्रैल 2026 की सुबह की बड़ी खबरें और अन्य समाचार

आईपीएल 2026 का 39वां मुकाबला सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया. जिसमें आरसीबी ने 9 विकेट से जीत हासिल की.

Advertisement
भुवनेश्वर कुमार और हेजलवुड ने दिल्ली की कमर तोड़ दी (Photo: ITG) भुवनेश्वर कुमार और हेजलवुड ने दिल्ली की कमर तोड़ दी (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 28 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 10:09 AM IST

आईपीएल 2026 के उनतालीसवें मुकाबले में आरसीबी ने सोमवार को दिल्ली को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी. वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 और 29 अप्रैल को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर रहेंगे. इन खबरों के अलावा, उत्तराखंड में अगले दो दिनों तक तेज बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का खतरा बना रहेगा. पढ़ें मंगलवार सुबह की बड़ी खबरें.

DC vs RCB, IPL 2026 Highlights: आरसीबी ने दिल्ली को 9 विकेट से रौंदा, भुवी-हेजलवुड ने गेंद से बरपाया कहर

IPL 2026 का उनतालीसवां मुकाबला सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया. मैच में RCB ने 9 विकेट से जीत हासिल की. ये भिड़ंत दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हुई, जहां टॉस जीतकर RCB ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था. दिल्ली की टीम 75 रन के स्कोर पर ही ढेर हो गई, जिसे RCB ने सातवें ओवर में ही चेज कर लिया.

Advertisement

14 किमी रोड शो से लेकर 50 हजार महिलाओं के बीच सम्मेलन... बंगाल में वोटिंग से पहले काशी में प्रधानमंत्री मोदी का मेगा प्लान, समझें क्या हैं मायने

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 अप्रैल यानी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचेंगे. यहां के BLW परिसर में पीएम मोदी एक बड़ा सम्मेलन करेंगे. इस सम्मेलन को नारी शक्ति वंदन नाम दिया गया है, जिसमें 40 से 50 हजार महिलाएं शामिल होंगी. 29 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी BLW से काशी विश्वनाथ मंदिर तक चौदह किलोमीटर लंबा रोड शो करेंगे.

उत्तराखंड में आंधी और भारी बारिश, IMD ने 4 दिन के लिए जारी किया अलर्ट

उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर बिगड़ने वाला है. मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों के लिए अगले 2 दिनों तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इस दौरान राज्य के पहाड़ी जिलों में मौसम बेहद खराब रह सकता है और तेज से बहुत तेज बारिश के साथ आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की संभावना है. इसके बाद 30 अप्रैल और 1 मई के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

Advertisement

मुंबई-सोलापुर वंदे भारत एक्सप्रेस पटरी से उतरी, पुणे स्टेशन पर बड़ा हादसा टला

मुंबई से सोलापुर जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस सोमवार शाम पुणे रेलवे स्टेशन पर हादसे का शिकार हो गई. स्टेशन में एंटर करते ही ट्रेन के चौथे कोच की ट्रोली पटरी से उतर गई, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया. इस घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई सूचना नहीं है. यह घटना सोमवार शाम 7:30 पुणे स्टेशन की डायमंड क्रॉसिंग पर हुई.

IPL के 'किंग' विराट कोहली के 9 हजार रन पूरे, नंबर-2 रोहित शर्मा हैं इतने पीछे

विराट कोहली ने आईपीएल में इतिहास रच दिया है. उन्होंने लीग में अपने नौ हजार रन पूरे कर लिए हैं. वह 9000 रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज़ बने. रोहित शर्मा उनसे दूसरे नंबर पर हैं और जो उनसे 1829 रन पीछे हैं. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ Arun Jaitley Stadium में पावरप्ले की आखिरी गेंद पर एक रन लेकर कोहली ने यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की.

बंगाल में दूसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार थमा... PM मोदी, शाह, ममता और अभिषेक ने झोंकी पूरी ताकत, 142 सीटों पर मुकाबला

पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण की 142 सीटों के लिए सोमवार को शाम छह बजे चुनाव प्रचार थम गया. इस दिन BJP और TMC दोनों ने एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया. BJP की ओर से जहां पीएम मोदी, अमित शाह और योगी आदित्यनाथ ने मोर्चा संभाला, तो वहीं तृणमूल कांग्रेस की ओर से तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी ने पदयात्रा और रैलियां कीं.

Advertisement

परिवार में कलेश-करियर में ढलान, बांके बिहारी की शरण में पहुंचे गोविंदा, मिलने पहुंचे फैन्स

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा सोमवार को वृंदावन पहुंचे. गोविंदा यहां पूरी तरह भक्ति के रंग में रंगे नजर आए. उन्होंने न केवल विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में माथा टेका, बल्कि खबर है कि उन्होंने संत श्री प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज का आशीर्वाद भी लिया. इस दौरान गोविंद ने कहा कि उनका वृंदावन के साथ बहुत पुराना और गहरा नाता है. 

दोगुने दाम में खरीदना पड़ा यूरिया तो भारत ने होर्मुज का तोड़ भी निकाल लिया, मदद को साथ आया रूस

यूरिया सप्लाई में दिक्कत और बढ़ती कीमतों के बीच भारत ने बड़ा कदम उठाया है. भारत ने रूस के साथ मिलकर एक यूरिया प्रोडक्शन प्लांट लगाने की प्लानिंग की है. इसकी लागत 2 अरब डॉलर होगी. यह प्लांट रूस की यूरालकेम और भारत की RCF और NFL के संयुक्त उद्यम के रूप में लगाया जाएगा. संयंत्र रूस के टोलियाट्टी शहर में स्थापित होने की संभावना है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement