Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 2 नवंबर 2021 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार

आज सुबह की ताजा खबर ( Aaj Ki Taza Khabar), 2 नवंबर 2021 की खबरें और समाचार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्लासगो में आयोजित COP26 समिट को संबोधित किया. महाराष्ट्र में डिप्टी सीएम अजित पवार के खिलाफ इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने बड़ी कार्रवाई की है. पढ़ें ऐसी ही 5 बड़ी खबरें...

Advertisement
ग्लासगो में पीएम मोदी ने संबोधन दिया (फोटो-PTI) ग्लासगो में पीएम मोदी ने संबोधन दिया (फोटो-PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 02 नवंबर 2021,
  • अपडेटेड 10:34 AM IST

आज सुबह की ताजा खबर ( Aaj Ki Taza Khabar), 2 नवंबर 2021 की खबरें और समाचार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्लासगो में आयोजित COP26 समिट को संबोधित किया. महाराष्ट्र में डिप्टी सीएम अजित पवार के खिलाफ इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने बड़ी कार्रवाई की है. देर रात नीट-यूजी का रिजल्ट भी जारी कर दिया गया है. वहीं, टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया पर दोतरफा प्रेशर चल रहा है. इसके अलावा आज धनतेरस है तो आज खरीदारी करने का कौनसा शुभ मुहुर्त बन रहा है.

Advertisement

1. ग्लासगो: PM मोदी का क्लाइमेट चेंज पर संबोधन, मिस नहीं की जा सकतीं ये 7 बातें

ग्लासगो में आयोजित 'वर्ल्ड लीडर समिट ऑफ कोप-26' को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को संबोधित किया. उन्होंने अपने भाषण में हर मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की और पूरी दुनिया को भी अहम संदेश दिया. एक तरफ उन्होंने पर्यावरण हित के लिए उठाए गए भारत के फैसलों का जिक्र किया, वहीं उन्होंने पूरी दुनिया को भी पेरिस एग्रीमेंट की याद दिलाई. 

2. देशमुख के बाद अजित पवार पर एक्शन, IT ने 1000 करोड़ की संपत्ति सीज करने का दिया नोटिस

महाराष्ट्र में केंद्रीय एजेंसियों का एक्शन जारी है. पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख की गिरफ्तारी के बाद डिप्टी सीएम अजित पवार पर एक्शन शुरू हो गया है. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने अजित पवार से जुड़ीं 5 संपत्तियों को सीज करने का आदेश जारी कर दिया है. ये संपत्तियां एक हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की हैं.

Advertisement

3. NEET UG Topper: मृणाल बने ऑल इंडिया नीट टॉपर, टॉप-3 को 720 में मिले 720

NTA ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG) 2021 का परिणाम घोषित कर दिया है. इस साल नीट यूजी परीक्षा में मृणाल कुटेरी ने AIR 1 हासिल किया है, इसके अलावा तन्मय गुप्ता ने रैंक 2 और कार्तिका जी नायर ने AIR 3 हासिल की है. परिणाम अब neet.nta.nic.in पर उपलब्ध हैं.  

4. टीम इंडिया पर 'डबल प्रेशर', एक ओर T20 वर्ल्ड कप... दूसरी तरफ IPL का मेगा ऑक्शन! ‌

टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का सफर काफी निराशाजनक रहा है. टीम इंडिया लगातार दो मैच गंवा चुकी है और उसके सेमीफाइनल में पहुंचने की राह काफी मुश्किल है. एक तरफ खिलाड़ी उस समीकरण को ध्यान रखते हुए अपने बाकी मैच खेलने उतरेंगे, ताकि टीम सेमीफाइनल में जा सके, जबकि दूसरी तरफ आईपीएल मेगा ऑक्शन की बातें भी उनके दिमाग में चल रही होंगी.

5. धनतेरस आज, तिगुने लाभ के लिए त्रिपुष्कर योग में करें खरीदारी, यहां देखें शॉपिंग का शुभ मुहूर्त

आज धनतेरस है. आज के दिन सोने-चांदी के अलावा बर्तन खरीदने की परंपरा हैं. धनतेरस की खरीदारी के लिए आज कई शुभ योग बन रहे हैं जिनमें खरीदारी करना फलदायी रहेगा. त्रिपुष्कर योग में खरीदारी करने से तीन गुना अधिक शुभ फल प्राप्त होता है. त्रिपुष्कर योग में सोना-चांदी खरीदने के अलावा निवेश के लिए भी अच्छा मौका है.  

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement