Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 2 मार्च 2022 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार

आज शाम की ताजा खबर ( Aaj Ki Taza Khabar), 2 मार्च 2022 की खबरें और समाचार: रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग के सातवें दिन विदेश मंत्रालय की ओर से एक नई एडवाइजरी जारी कर खारकीव छोड़ने को कहा गया है. रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लवरोव  (Russia Foreign Minister Sergei Lavrov) ने दावा किया है कि अगर तीसरा युद्ध हुआ तो ये विध्‍वंसक होगा. पढ़िए, बुधवार शाम की 5 बड़ी खबरें...  

Advertisement
यूक्रेन में फंसे भारतीयों को ऑपरेशन गंगा के जरिए भारत लाया जा रहा है. -फाइल फोटो यूक्रेन में फंसे भारतीयों को ऑपरेशन गंगा के जरिए भारत लाया जा रहा है. -फाइल फोटो

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 02 मार्च 2022,
  • अपडेटेड 8:02 PM IST

आज शाम की ताजा खबर ( Aaj Ki Taza Khabar), 2 मार्च 2022 की खबरें और समाचार: रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग के सातवें दिन विदेश मंत्रालय की ओर से एक नई एडवाइजरी जारी कर खारकीव छोड़ने को कहा गया है. रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लवरोव (Russia Foreign Minister Sergei Lavrov) ने दावा किया है कि अगर तीसरा युद्ध हुआ तो ये विध्‍वंसक होगा. पढ़िए, बुधवार शाम की 5 बड़ी खबरें...

Advertisement

Russia-Ukraine War: भारतीय नागरिक Kharkiv तुरंत खाली करें, एडवाइजरी जारी होते ही मिसाइल अटैक

रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग के सातवें दिन विदेश मंत्रालय की ओर से एक नई एडवाइजरी जारी की गई है. एडवाइजरी के मुताबिक, खारकीव में मौजूद सभी भारतीयों को उनकी सुरक्षा के लिए तत्काल खारकीव शहर छोड़ना होगा. जानकारी के मुताबिक, एडवाइजरी जारी होने के बाद खारकीव में एक क्रूज मिसाइल सिटी काउंसिल की इमारत से टकरा गई. विदेश मंत्रालय की ओर से बुधवार शाम को जारी की गई एडवाइजरी में कहा गया है कि खारकीव में हालात खराब हैं, लिहाजा जितने भी भारतीय छात्र और लोग वहां फंसे हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे तत्काल खारकीव शहर छोड़ दें.

'तबाही मचा देगा तीसरा विश्व युद्ध, बरसेंगे न्यूक्लियर बम', रूस ने दुनिया को धमकाया?

Advertisement

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध छिड़ा हुआ है. इस युद्ध को लेकर तमाम देश रूस के रुख पर नाराजगी जता चुके हैं. इसी बीच रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लवरोव  (Russia Foreign Minister Sergei Lavrov) ने दावा किया है कि अगर तीसरा युद्ध हुआ तो ये विध्‍वंसक होगा. वहीं इसमें कई न्‍यूक्लियर हथियारों का उपयोग होगा. ये जानकारी RIA न्‍यूज एजेंसी के हवाले से आई है.  कुल मिलाकर ये सर्गेई लवरोव का बड़ा बयान माना जा रहा है. रूस और यूक्रेन के बीच पिछले सप्‍ताह से ही जंग शुरू हुई है. जिसके बाद रूस लगातार यूक्रेन में हमला कर रहा है.

European Union का सदस्य बना Ukraine, तो क्या Russia के खिलाफ उतर जाएगी 27 देशों की सेना?

रूस के साथ जारी जंग के बीच यूक्रेन ने नई रणनीति अपनाई है. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की (Volodymyr Zelensky) ने यूरोपियन यूनियन (European Union) से उनके देश को जल्द से जल्द सदस्यता देने की मांग की है. यूरोपियन संसद ने राष्ट्रपति जेलेंस्की के आवेदन को मान लिया है, लेकिन अब भी उनके लिए राह आसान नहीं है. दरअसल, यूरोपियन यूनियन में शामिल होने के लिए चार स्टेप होते हैं. यूक्रेन ने अभी दो स्टेप पार कर लिए हैं और बाकी के जो दो स्टेप पार करने बाकी है, वो ज्यादा अहम है.  

Advertisement

UP में चुनाव के बीच अयोध्या DM के आवास का बोर्ड भगवा से हुआ हरा, क्या है सियासी मायने?

उत्तर प्रदेश में अभी सातों चरणों का मतदान भी खत्म नहीं हुआ, लेकिन अयोध्या के जिलाधिकारी नीतीश कुमार के सरकारी आवास के बोर्ड का रंग भगवा से हरा हो गया. डीएम नीतीश कुमार का कहना है कि उन्हें इस बारे में कुछ नहीं मालूम है, लोक निर्माण विभाग यानि पीडब्ल्यूडी से बात करिए जबकि पीडब्ल्यूडी के अधिकारी बात करने को तैयार नहीं है. दरअसल 24 अक्टूबर 2021 को अयोध्या के तत्कालीन जिला अधिकारी अनुज कुमार झा का ट्रांसफर हुआ था. उनके स्थानांतरण के पहले से ही अयोध्या जिलाधिकारी आवास का नए सिरे से निर्माण शुरू हुआ था. इसी कारण जिलाधिकारी के आवास को लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में अस्थाई तौर पर स्थानांतरित कर दिया गया था. 

बिहार MLC चुनाव की तारीख का ऐलान, 4 अप्रैल को होगी वोटिंग, 7 को आएंगे रिजल्ट

विधानसभा चुनावों के बीच ही चुनाव आयोग ने बिहार एमएलसी चुनाव (Bihar MLC Chunav 2022) की तारीख का भी ऐलान कर दिया है. विधानसभा चुनाव खत्म होने को हैं. चुनाव आयोग के शेड्यूल के तहत 4 अप्रैल को वोटिंग होगी. वहीं मतों की गणना 7 अप्रैल को होगी. बता दें कि बिहार में विधान परिषद की खाली 24 सीटों पर चुनाव होना है. चुनाव आयोग ने बिहार विधान परिषद चुनाव 2022 (Bihar MLC Election) की तारीख घोषित कर शेड्यूल जारी कर दिया है. इसके अनुसार, विधान परिषद चुनाव की अधिसूचना 9 मार्च को जारी की जाएगी. इसके बाद 4 अप्रैल को वोटिंग होगी. वहीं मतगणना 7 अप्रैल को की जाएगी. 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement