Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 19 जनवरी 2023 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार

आज शाम की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 19 जनवरी 2023 की खबरें और समाचार: खबरों के लिहाज से गुरुवार का दिन काफी अहम रहा है. पहलवानों के समर्थन में दिल्ली कूच करेंगी हरियाणा की खाप पंचायतें, सरकार को सीधी चुनौती. पठानकोट में भारत जोड़ो यात्रा की जनसभा को संबोधित करते हुए खड़गे ने बीजेपी पर निशाना साधा.

Advertisement
पहलवान जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं पहलवान जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 19 जनवरी 2023,
  • अपडेटेड 7:56 PM IST

आज शाम की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 19 जनवरी 2023 की खबरें और समाचार: खबरों के लिहाज से गुरुवार का दिन काफी अहम रहा है. पहलवानों के समर्थन में दिल्ली कूच करेंगी हरियाणा की खाप पंचायतें, सरकार को सीधी चुनौती. पठानकोट में भारत जोड़ो यात्रा की जनसभा को संबोधित करते हुए खड़गे ने बीजेपी पर निशाना साधा. पिछले कुछ दिनों से शीतलहर की चपेट में रहे उत्तर भारत को अब इससे राहत मिलने वाली है. स्वाति मालीवाल से हुई बदसलूकी के समय साथ थी वीडियो टीम, दिल्ली पुलिस मांगेगी फुटेज. कोलकाता में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) 23 जनवरी को नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती की मनाने की तैयारी में है.

Advertisement

पहलवानों के समर्थन में दिल्ली कूच करेंगी हरियाणा की खाप पंचायतें, सरकार को सीधी चुनौती

देश को मेडल दिलाने वाले खिलाड़ी दिल्ली में जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे हैं. उनके मन में कुश्ती महासंघ को लेकर कई सवाल हैं, नाराजगी है और जुबां पर आरोपों की लंबी लिस्ट है. इस सबके बीच खिलाडियों और महासंघ की लड़ाई में अब हरियाणा की खाप पंचायतें भी कूद पड़ी हैं. खिलाड़ियों के समर्थन में हरियाणा की खाप पंचायतें दिल्ली कूच की तैयारी कर रही हैं. खापों ने सरकार को सीधे रूप से चुनौती दी है कि कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष पर एफआईआर दर्ज हो और सरकार उनको तुरंत बर्खास्त करें. 

'BJP ने चुराई हमारी 6 सरकारें... चोर कहूं या डाकू', भाजपा पर कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का वार

भारत जोड़ो यात्रा के गुरुवार को पठानकोट पहुंचने पर कांग्रेस ने एक जनसभा को संबोधित किया. यहां बोलते हुए खड़गे ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को 125 दिन पूरे हो गए हैं. कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक जो राहुल यात्रा कर रहे हैं, ये पूरे देश के लोगों को जोड़ने के लिए है. समाज में आज बीजेपी सरकार, आरएसएस के लोग और बीजेपी की पार्टी के लोग समाज को तोड़ रहे हैं. इसलिए राहुल गांधी सोचते हैं कि इस यात्रा के जरिए लोगों को सरकार की कमियां बताएं. खासकर महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक स्थिति पर लोगों को बताने का काम कर रहे हैं.

Advertisement

उत्तर भारत को पांच दिन शीतलहर से राहत, पहाड़ों पर होगी बर्फबारी, IMD ने दिया ये अपडेट

पिछले कुछ दिनों से शीतलहर की चपेट में रहे उत्तर भारत को अब इससे राहत मिलने वाली है. मौसम विभाग की मानें तो अगले पांच दिनों तक उत्तर भारत में शीतलहर नहीं चलेगी. हालांकि, 20 से 26 जनवरी के बीच एक पश्चिमी विक्षोभ का असर पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र पर नजर आएगा जिसके कारण पहाड़ों पर बर्फबारी देखने को मिलेगी. इसी पश्चिमी विक्षोभ का असर 23 से 25 जनवरी के बीच उत्तर पश्चिम भारत के हिस्सों पर नजर आएगा. इस कारण से मैदानी इलाकों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी.

स्वाति मालीवाल से हुई बदसलूकी के समय साथ थी वीडियो टीम, दिल्ली पुलिस मांगेगी फुटेज

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के साथ बुधवार-गुरवार की दरमियानी रात को बदसलूकी हुई है. दिल्ली एम्स के पास एक कार चालक ने उन्हें 10 से 15 मीटर तक घसीटा. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. दरअसल, वह दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा का रियलिटी चेक करने के लिए निकली थीं. सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि घटना के वक्त स्वाति मालीवाल के साथ उनकी टीम थी. स्वाति की टीम में तकरीबन 8 से 9 लोग थे, जिसमें वीडियोग्राफी करने वाले भी मौजूद थे. स्वाति अकेले खड़ी रियलिटी चेक कर रही थीं. इस दौरान टीम छुपकर कार से सब रिकॉर्ड रही थी. जिस जगह पर घटना हुई, वहां कोई CCTV नहीं लगा हुआ है.

Advertisement

'RSS की विचारधारा के आलोचक थे नेताजी,' बोलीं सुभाष चंद्र बोस की बेटी

कोलकाता में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) 23 जनवरी को नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती की मनाने की तैयारी में है. इस बीच, नेताजी की बेटी अनीता बोस फाफ ने इस पूरे कार्यक्रम का विरोध किया है और बड़ा बयान दिया है. अनीता बोस फाफ ने कहा- नेताजी आरएसएस की विचारधारा के आलोचक थे. उन्होंने कहा कि मेरे पिता एक ऐसे व्यक्ति थे जो हिंदू थे लेकिन सभी धर्मों का सम्मान करते थे. वे मानते थे कि हर कोई एक साथ रह सकता है. यह मत सोचिए कि RSS इसमें भरोसा करता है. उन्होंने आगे कहा- अगर RSS ने नेताजी की विचारधारा को अपनाना शुरू कर दिया है तो यह भारत के लिए अच्छा होगा. नेताजी धर्मनिरपेक्षता में विश्वास करते थे. लेकिन संदेह है कि आरएसएस इस पर खरा उतर पाएगा या नहीं. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement