Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 18 दिसंबर 2021 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तरप्रदेश के शाहजहांपुर दौरे पर है. यहां वे दोपहर करीब एक बजे शाहजहांपुर में  गंगा एक्सप्रेसवे की आधारशिला रखेंगे. वहीं उत्तर प्रदेश के मऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजीव राय के घर इनकम टैक्स ने शनिवार की सुबह छापा मारा. पढ़ें शनिवार सुबह की 5 बड़ी खबरें...

Advertisement
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गंगा एक्सप्रेस वे का शिलान्यास करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गंगा एक्सप्रेस वे का शिलान्यास करेंगे

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 18 दिसंबर 2021,
  • अपडेटेड 9:52 AM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तरप्रदेश के शाहजहांपुर दौरे पर है. यहां वे दोपहर करीब एक बजे शाहजहांपुर में  गंगा  एक्सप्रेसवे की आधारशिला रखेंगे. वहीं उत्तर प्रदेश के मऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजीव राय के घर इनकम टैक्स ने शनिवार की सुबह छापा मारा. उधर, यूके में कोरोना वायरस के 93,045 मामले दर्ज किए, जो लगातार तीसरे दिन एक और रिकॉर्ड है. पढ़ें शनिवार सुबह की 5 बड़ी खबरें...
 

Advertisement

UP: 12 जिलों को कनेक्टिविटी, 594 KM लंबाई, शाहजहांपुर में आज गंगा एक्सप्रेस वे का शिलान्यास करेंगे PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) आज उत्तरप्रदेश के शाहजहांपुर दौरे पर है. यहां वे दोपहर करीब एक बजे शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेसवे की आधारशिला रखेंगे. गंगा एक्सप्रेसवे को उत्तरप्रदेश का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे बताया जा रहा है. इसकी लंबाई 594 किलोमीटर होगी. गंगा एक्सप्रेस वे मेरठ से प्रयागराज तक यूपी के 12 जिलों से होकर गुजरेगा. लिहाजा एक्सप्रेस-वे यूपी के पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्र को आपस में जोड़ेगा. 

यूपी: मऊ में सपा नेता के घर इनकम टैक्स का छापा, कार्यकर्ताओं का हंगामा-भारी फोर्स तैनात

उत्तर प्रदेश के मऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजीव राय के घर इनकम टैक्स ने शनिवार की सुबह छापा मारा है. बता दें कि उनके घर पर पिछले दो घंटे से छापेमार की कार्रवाई की जा रही है. इस दौरान उनके घर के बाहर भारी संख्या में फोर्स तैनात किया गया है. बता दें कि इनकम टैक्स की टीम वाराणसी से मऊ पहुंची है. इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया. हंगामे को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस तैनात की गई है.  

Advertisement

US: 'इस बार आप मौत की सर्दियां देखने वाले हैं', कोरोना पर व्हाइट हाउस के Covid चीफ की वार्निंग


कोरोना वायरस महामारी के दो साल के बाद संयुक्त राज्य अमेरिका में फिर एक बार बड़ी मुसीबत आ सकती है. ओमिक्रॉन वैरिएंट इसमें बड़ा खतरा है. शीर्ष यूएस संक्रामक रोग विशेषज्ञ (Top U.S. infectious disease expert) डॉ. एंथनी फौसी ने शुक्रवार को कहा कि ओमिक्रॉन कई अतिरिक्त समस्याएं पैदा कर मौतों का कारण बन सकता है. फौसी ने कहा कि जब बड़ी संख्या में लोग संक्रमित हो रहे हैं तो अस्पताल में भर्ती होने की कुल संख्या जाहिर तौर पर अधिक होने वाली है. 

Delhi School Reopen: दिल्‍ली में आज से खुले स्‍कूल, कोरोना और प्रदूषण को लेकर ये गाइडलाइंस जरूरी

Delhi School Reopen: दिल्ली में मामूली स्‍तर पर घटे प्रदूषण के स्तर को देखते हुए स्कूलों को आज (शनिवार) 18 दिसंबर, 2021 से कक्षा 6 से 12 तक के लिए फिर से खोलने की अनुमति दी गई है. इसके अलावा, 27 दिसंबर, 2021 से जूनियर क्‍लासेज़ के लिए ऑफलाइन कक्षाएं शुरू की जाएंगी. स्‍कूल प्रदूषण को बढ़ते खतरे को देखते हुए बंद किए गए थे, जिन्‍हें अब दोबारा खोला जा रहा है. 
 

Omicron corona: UK पर कोरोना का डबल अटैक, 24 घंटे में 93,045 नए केस, लंदन में ओमिक्रॉन का खतरा बढ़ा

Advertisement

यूके में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 93,045 मामले दर्ज किए, जो लगातार तीसरे दिन एक और रिकॉर्ड है. ओमिक्रॉन ने लंदन और स्कॉटलैंड में डेल्टा मामलों को पछाड़ दिया है. गुरुवार को 1,691 मामले ओमिक्रॉन के सामने आए थे, इसके अगले दिन 3,201 नए मामले दर्ज किए गए. यूके में अब तक ओमिक्रॉन के कुल 14,909 मामले दर्ज किए जा चुके हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement