Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 17 जुलाई 2023 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार

जहां बेंगलुरु में तमाम विपक्षी दल एकजुट होकर बैठक कर रहे हैं तो वहीं एनडीए ने भी 18 जुलाई को ही दिल्ली में अपने सभी साथी दलों की बैठक बुलाई है. दरअसल दोनों खेमे संसद के मॉनसून सत्र से पहले अपने ताकत दिखाने की कोशिश में हैं. वहीं, केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से इस याचिका को खारिज करने की मांग की है. केंद्र का कहना है कि ये याचिका 'आधारहीन' और 'मनमानी' है और कानूनी या संवैधानिक आधार की बजाय राजनीति से प्रेरित है.

Advertisement
18 जुलाई को NDA और UPA दोनों गठबंधनों की बड़ी बैठक 18 जुलाई को NDA और UPA दोनों गठबंधनों की बड़ी बैठक

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 जुलाई 2023,
  • अपडेटेड 7:37 PM IST

जहां बेंगलुरु में तमाम विपक्षी दल एकजुट होकर बैठक कर रहे हैं तो वहीं एनडीए ने भी 18 जुलाई को ही दिल्ली में अपने सभी साथी दलों की बैठक बुलाई है. दरअसल दोनों खेमे संसद के मॉनसून सत्र से पहले अपने ताकत दिखाने की कोशिश में हैं. वहीं, केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से इस याचिका को खारिज करने की मांग की है. केंद्र का कहना है कि ये याचिका 'आधारहीन' और 'मनमानी' है और कानूनी या संवैधानिक आधार की बजाय राजनीति से प्रेरित है. जानें, सोमवार शाम की टॉप पांच खबरें. 

Advertisement

1) मॉनसून सत्र से पहले कल 'शक्ति प्रदर्शन', बेंगलुरु में विपक्ष तो दिल्ली में NDA का महाजुटान

जहां बेंगलुरु में तमाम विपक्षी दल एकजुट होकर बैठक कर रहे हैं तो वहीं एनडीए ने भी 18 जुलाई को ही दिल्ली में अपने सभी साथी दलों की बैठक बुलाई है. दरअसल दोनों खेमे संसद के मॉनसून सत्र से पहले अपने ताकत दिखाने की कोशिश में हैं.

2) फाइलों पर कब्जा कर बैठी थी दिल्ली सरकार, केंद्र ने बताया क्यों लाना पड़ा अध्यादेश?

केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से इस याचिका को खारिज करने की मांग की है. केंद्र का कहना है कि ये याचिका 'आधारहीन' और 'मनमानी' है और कानूनी या संवैधानिक आधार की बजाय राजनीति से प्रेरित है.

3) पठानकोट में महिला स्क्वाड्रन लीडर पर हमला, एयरफोर्स मेस में काम करने वाले सेवादार ने किया अटैक

Advertisement

पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन में एक महिला स्क्वाड्रन लीडर पर हमला हुआ है. इस हमले में महिला के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं. पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से आरोपी सेवादार को गिरफ्तार किया है. CCTV में पुलिस ने पाया कि मेस में काम करने वाले एक सेवादार ने ही महिला पर नुकीले हथियार से हमला किया. फिलहाल स्क्वाड्रन लीडर की हालत नाजुक बताई जा रही है. उन्हें बेहतर इलाज के चंडीगढ़ रेफर किया गया है.

4) 'साजिश नहीं, प्यार में पड़कर पार किया बॉर्डर', जमानत के लिए सीमा के वकील ने दी थीं ये दलीलें

पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर और ग्रेटर नोएडा के रहने वाले सचिन की लव स्टोरी इन दिनों चर्चा में है. पाकिस्तान से अवैध तरीके से भारत आई महिला को पुलिस ने हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया था. इसके बाद जेवर कोर्ट ने महिला को तीन शर्तों के साथ जमानत दी थी. इन शर्तों में किसी एक को भी तोड़ने पर उसे जेल जाना पड़ सकता है.

5) टैटू बनवाने पर 1 KG टमाटर मुफ्त, महिलाओं की लगी भीड़

देश में टमाटर की बढ़ती कीमतों ने आम आदमी को परेशान कर रखा है. पिछले तीन हफ्तों में देश के अलग-अलग शहरों में टमाटर की कीमतों में कई गुना बढ़ोतरी हुई है. इसकी वजह से आम आदमी के किचन का बजट बिगड़ गया. इसी बीच वाराणसी में एक टैटू शॉप पर टैटू बनवाने वाले को टमाटर मुफ्त में बांट जा रहा है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement