Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 15 जनवरी 2022 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार

आज सुबह की ताजा खबर ( Aaj Ki Taza Khabar), 15 जनवरी 2022 की खबरें और समाचार: गोवा में मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के लिए बीजेपी विधायकों का इस्तीफा ही मुसीबत नहीं है, एक नई समस्या पैदा हो गई है. दरअसल, पूर्व रक्षा मंत्री और गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत मनोहर पर्रिकर के बेटे ने बगावती तेवर दिखाना शुरू कर दिया है.

Advertisement
Utpal Parikar Utpal Parikar

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 15 जनवरी 2022,
  • अपडेटेड 10:01 AM IST

आज सुबह की ताजा खबर की बात करें तो यूपी के साथ- साथ अब गोवा में भी चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं. गोवा में मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के लिए बीजेपी विधायकों का इस्तीफा ही मुसीबत नहीं है, एक नई समस्या पैदा हो गई है. दरअसल, पूर्व रक्षा मंत्री और गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत मनोहर पर्रिकर के बेटे ने बगावती तेवर दिखाना शुरू कर दिया है. मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल ने विधानसभा चुनाव में गोवा की राजधानी पणजी (Panjim) विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का मन बना लिया है.

Advertisement


आजम खान के बेटे अब्दुल्लाह की जल्द होगी जेल से रिहाई, यूपी चुनाव में संभालेंगे मोर्चा

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं रामपुर से सांसद आजम खान के पुत्र अब्दुल्लाह आजम की रिहाई की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. अदालत से जमानती भरने के बाद उनकी रिहाई के आदेश सीतापुर जेल पहुंच चुके हैं. अब वह जेल से रिहा हो जाएंगे. प्रदेश में चुनावी मौसम है तो ऐसे में अब्दुल्लाह आजम अपने पिता की गैरमौजूदगी में उनके चुनाव के साथ ही पार्टी का सियासी मोर्चा भी संभालेंगे.

Goa Election: मनोहर पर्रिकर के बेटे का बगावती तेवर, BJP से टिकट न मिलने पर निर्दलीय लड़ सकते हैं चुनाव

यूपी के साथ- साथ अब गोवा में भी चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं. गोवा में मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के लिए बीजेपी विधायकों का इस्तीफा ही मुसीबत नहीं है, एक नई समस्या पैदा हो गई है. दरअसल, पूर्व रक्षा मंत्री और गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत मनोहर पर्रिकर के बेटे ने बगावती तेवर दिखाना शुरू कर दिया है. मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल ने विधानसभा चुनाव में गोवा की राजधानी पणजी (Panjim) विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का मन बना लिया है. इतना ही नहीं उनके करीबी सूत्रों ने बताया कि अगर बीजेपी उत्पल को टिकट नहीं देती, तो वे निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर भी चुनाव मैदान में उतर सकते हैं.

Advertisement

IND vs SA, 3rd Test: DRS विवाद में क्या टीम इंडिया पर हुआ एक्शन? सामने आया बड़ा UPDATE

टीम इंडिया के खिलाड़ियों को साउथ अफ्रीका के खिलाफ हाल ही में संपन्न तीसरे टेस्ट में डीआरएस विवाद के लिए किसी चार्ज का सामना नहीं करना पड़ेगा. यह विवादास्पद घटना तीसरे दिन के खेल के दौरान हुई, जब डीआरएस ने दक्षिण अफ्रीका के कप्तान डीन एल्गर को आउट होने से बचा लिया. इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों को मैदान पर अपने गुस्से का इजहार करते हुए देखा गया.

'Mary Kom' की कास्टिंग पर था विवाद, Priyanka Chopra ने कबूला- नॉर्थ ईस्ट एक्टर को मिलना चाह‍िए था रोल

प्र‍ियंका चोपड़ा की फिल्म मैरी कॉम एक्ट्रेस के कर‍ियर की वन ऑफ द बेस्ट मूवी है. इस फिल्म के लिए प्र‍ियंका ने चारों तरफ से वाहवाही लूटी थी. लेक‍िन फिल्म में बॉक्सर मैरी कॉम के कैरेक्टर के लिए प्र‍ियंका की कास्ट‍िंग को लेकर सवाल भी उठे थे. लोगों का कहना था कि मैरी के रोल के लिए किसी नॉर्थ-ईस्ट फीमेल को लेना चाह‍िए था. अब हाल ही में एक इंटरव्यू में प्र‍ियंका ने भी इस बात को कबूल किया है.

'डिप्टी सीएम का PA बोल रहा हूं, 20 लाख भेजो,' अजित पवार के फोन नंबर से कॉल कर मांगी फिरौती

Advertisement

'मैं उपमुख्यमंत्री अजित पवार का पीए बोल रहा हूं, 20 लाख रुपये भेजो'...ऐसा धमकी भरा फोन पुणे के एक व्यापारी को अजित पवार के मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कर किया गया. पुणे के गोयल गंगा ग्रुप के मालिक को 13 जनवरी को ये धमकी भरा फोन आया था. दरअसल, आरोपियों ने अजित पवार के मोबाइल नंबर से स्पूफ कॉल किया था. गोयल गंगा ग्रुप के मालिक ने 20 लाख रुपए की फिरौती मांगने के मामले में बंडगॉर्डन पुलिस में शिकायत की थी. पुलिस ने 6 लोगों पर मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों ने फिरौती की रकम से 2 लाख रुपए लिए और उसी समय पकड़े गए. हालांकि, इस पूरे गिरोह में कौन कौन शामिल है, इसके लिए पुलिस जांच कर रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »