खबरों के लिहाज से आज (गुरुवार) का दिन काफी अहम है. देश में ईंधन की महंगाई थमने का नाम नहीं ले रही है. आज एक बार फिर सीएनजी (CNG) और पीएनजी (PNG) की कीमत बढ़ गई है. दिल्ली में सीएनजी की कीमत में प्रति किलो 2.5 रुपये और पीएनजी की कीमत में प्रति एससीएम 4.25 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. वहीं, देशभर में आज आंबेडकर जयंती मनाई जा रही है. भारतीय संविधान के निर्माता भीमराव आंबेडकर को नमन करने के लिए कई कार्यक्रमों को आयोजन किया गया है. जानिए गुरुवार सुबह की पांच बड़ी खबरें.
CNG Price: 12 घंटे में दूसरी बार फूटा महंगाई 'बम', PNG के बाद CNG की कीमतें ढाई रुपये बढ़ीं
देश में ईंधन की महंगाई थमने का नाम नहीं ले रही है. आज एक बार फिर सीएनजी (CNG) और पीएनजी (PNG) की कीमत बढ़ गई है. दिल्ली में सीएनजी की कीमत में प्रति किलो 2.5 रुपये और पीएनजी की कीमत में प्रति एससीएम 4.25 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. यहां गौर करने वाली बात है कि बीते 15 दिनों में यह तीसरी बार है, जब पीएनजी के दाम में बढ़ोतरी हुई है.
अमेरिकी नसीहत पर जयशंकर का पलटवार, US में मानवाधिकार के मुद्दों पर हमारी भी है नजर
भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बताया कि भारत और अमेरिका के बीच हुई 2+2 वार्ता में मानवाधिकार मुद्दे पर चर्चा नहीं हुई. हालांकि, उन्होंने कहा कि जब भी इस मुद्दे पर चर्चा होगी, भारत अपनी राय रखने में नहीं हिचकिचाएगा. विदेश मंत्री ने कहा कि भारत के बारे में एक तरह की लॉबी और वोट बैंक इस तरह के मुद्दों को आगे लाती है.
'जातिवादी सरकारों के आगे नहीं झुकेगा बीएसपी का आंदोलन',अम्बेडकर जयंती पर मायावती
डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर मायावती ने कहा है कि जातिवादी मानसिकता से ग्रस्त विरोधी पार्टियों और उनकी सरकारों के आगे बहुजन समाज पार्टी का आंदोलन झुकने वाला नहीं है. मायावती ने कहा कि उपेक्षित समाज का नेता अगर अपने समाज के लोगों के लिए कुछ करने का प्रयास करता है तो उसको दूध की मक्खी की तरह निकाल दिया जाता है.
MP: PM आवास योजना के मकान पर चला बुलडोजर, 11 लोगों का परिवार हुआ बेघर!
मध्य प्रदेश में बुलडोजर के द्वारा अपराधियों के मकान तोड़े जाने की कार्रवाई की जा रही है, लेकिन अब बुलडोजर एक और PM आवास योजना के मकान पर चल गया है. मामला राजगढ़ जिले के सांरगपुर में सामने आया है. हालांकि, प्रशासन ने घर को तोड़ने के आरोप को नकार दिया है और उसका कहना कहना है कि मकान अतिक्रमण करके बना था.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 में बुधवार को हुए रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) की हार हुई है. पंजाब किंग्स (PBKS) ने मुंबई इंडियंस को 12 रनों से मात दी और बड़े स्कोर वाले गेम में अपना दबदबा बनाए रखा. सूर्यकुमार यादव ने अपनी पारी में 30 बॉल में 43 रन बनाए, इस दौरान उन्होंने एक चौका और चार छक्के जमाए. लेकिन जैसे ही सूर्यकुमार यादव आउट हुए वैसे ही आकाश अंबानी से ऐसे रिएक्शन दिया मानो पूरी टीम ही आउट हो गई हो.
aajtak.in