आज शाम की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 13 दिसंबर 2022 की खबरें और समाचार: खबरों के लिहाज से मंगलवार का दिन काफी अहम रहा है. तवांग सेक्टर में भारतीय और चीनी सेना के बीच हुई झड़प को लेकर मंगलवार को चीन की सेना की ओर से पहली प्रतिक्रिया आई. इसके अलावा विज्ञान और पर्यावरण केंद्र ने दिल्ली के प्रदूषण पर एक रिपोर्ट जारी की है. साथ ही IPL 2023 को लेकर ऑक्शन की तैयारियां शुरू हो गई हैं. यह नीलामी कोच्चि में 23 दिसंबर को आयोजित होगी.
तवांग पर 22 घंटे बाद आया चीनी सेना का पहला बयान, बताया क्यों भिड़े सैनिक?
तवांग सेक्टर में भारतीय और चीनी सेना के बीच झड़प को लेकर चीन की सेना की ओर से पहली प्रतिक्रिया आई है. चीन की सेना ने तवांग में हुए संघर्ष के लिए भारतीय सेना को ही जिम्मेदार बता दिया है.
प्रदूषण से परेशान दिल्ली के लिए राहत की खबर, 8 सालों में दर्ज हुई सबसे साफ हवा
दिल्ली में हर साल प्रदूषण एक बड़ा मुद्दा रहता है. लेकिन इस साल अक्टूबर-नवंबर के महीने में दिल्ली की हवा पिछले आठ सालों में सबसे साफ रही. विज्ञान और पर्यावरण केंद्र ने इसपर एक रिपोर्ट जारी की है.
काबुल के चाइनीज होटल में कल हुआ था हमला, आज चीन ने 5 नागरिकों के घायल होने का किया दावा
बीते दिन ही काबुल में हमला हुआ था. कुछ हमलावर एक होटल में हथियार लेकर दाखिल होते हुए भी देखे गए थे. इस होटल को चाइनीज होटल कहा जाता है क्योंकि यहां वरिष्ठ चीनी अधिकारी अक्सर आते-जाते रहते हैं. इस हमले के बाद तालिबान ने दावा किया कि इस हमले में कोई विदेशी जख्मी नहीं हुआ लेकिन आज चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि 5 चीनी नागरिक घायल हुए थे.
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आईपीएल 2023 मिनी ऑक्शन के लिए खिलाड़ियों लिस्ट जारी कर दी है. इस बार 991 रजिस्टर्ड प्लेयर्स में से मिनी ऑक्शन के लिए 405 खिलाड़ियों को शॉर्ट लिस्ट किया गया है. यह नीलामी कोच्चि में 23 दिसंबर को आयोजित होगी.
Twitter में बदल गया बहुत कुछ, PM मोदी से लेकर दूसरे अकाउंट्स तक में बदलाव, जानें सबकुछ
Twitter अकाउंट्स को अब तीन कलर के टिक मार्क मिल रहे हैं. ये टिक मार्क अलग-अलग कैटेगरी के हिसाब से दिया जा रहा है. ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन लेने वाले को एडिशनल बेनिफिट्स दिए जाते हैं.
aajtak.in