Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 08 अगस्त 2023 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार

आज सुबह की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 08 अगस्त 2023 की खबरें और समाचार: मेवात के एसपी नरेंद्र बिजारनिया ने सख्त लहजे में दंगाइयों को हिदायत दी है कि वह या तो चुपचाप पुलिस स्टेशन चले आएं या फिर कोर्ट में सरेंडर कर दें. अगर पुलिस को उन्हें ढूंढने के लिए रेड करनी पड़ी तो इसके नतीजे गंभीर होंगे.

Advertisement
मेवात एसपी नरेंद्र बिजारनिया मेवात एसपी नरेंद्र बिजारनिया

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 08 अगस्त 2023,
  • अपडेटेड 9:34 AM IST

आज सुबह की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 08 अगस्त 2023 की खबरें और समाचार: मेवात के एसपी नरेंद्र बिजारनिया ने सख्त लहजे में दंगाइयों को हिदायत दी है कि वह या तो चुपचाप पुलिस स्टेशन चले आएं या फिर कोर्ट में सरेंडर कर दें. अगर पुलिस को उन्हें ढूंढने के लिए रेड करनी पड़ी तो इसके नतीजे गंभीर होंगे. बीकानेर के कोलायत से आने वाले बीजेपी के पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी ने बीजेपी में सीएम के चेहरे पर बड़ा बयान दे दिया है. धीरेंद्र शास्त्री से कमलनाथ के बेटे नकुल की निकटता को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने कांग्रेस पर निशाना साधा है. एसडीएम ज्योति मौर्य की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं. जांच कमेटी ने नोटिस जारी कर ज्योति की संपत्ति का ब्यौरा तलब किया है.

Advertisement

 

1- Nuh violence: 'सब सरपंचों को पता है, कौन-कौन लड़के उस दिन गए थे', महापंचायत में मेवात के SP की चेतावनी Viral 

हरियाणा के नूंह-मेवात में हिंसा के बाद पुलिस-प्रशासन ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है. अब तक 216 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और 83 लोग हिरासत में हैं. होटल-रेस्टोरेंट, शोरूम सहित कई ऐसे निर्माण ढहाए गए हैं, जहां से पत्थरबाजी की गई थी. इस बीच अब मेवात के एसपी नरेंद्र बिजारनिया ने सख्त लहजे में दंगाइयों को हिदायत दी है कि वह या तो चुपचाप पुलिस स्टेशन चले आएं या फिर कोर्ट में सरेंडर कर दें. अगर पुलिस को उन्हें ढूंढने के लिए रेड करनी पड़ी तो इसके नतीजे गंभीर होंगे.

2- 'वसुंधरा को CM फेस नहीं बनाया तो खड़ा करेंगे तीसरा मोर्चा', बीजेपी के दिग्गज नेता का अल्टीमेटम 

Advertisement

 

राजस्थान में विधानसभा चुनाव को महज कुछ महीने का समय बचा है. उससे पहले राजनेता अपने-अपने वोटरों को साधने में जुट गए हैं. इस बीच बीकानेर के कोलायत से आने वाले बीजेपी के पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी ने बीजेपी में सीएम के चेहरे पर बड़ा बयान दे दिया है. देवीसिंह ने आजतक से खास बातचीत में कहा कि बीजेपी में वसुंधरा राजे को सीएम का चेहरा घोषित नहीं किया जाता तो आने वाले दिनों में मैं तीसरा मोर्चा खड़ा करूंगा. यह तीसरा मोर्चा राजस्थान की अलग-विधानसभाओं में अपना दम खम दिखाएगा.

3- 'राजनीतिक लाभ के लिए कितना गिरेंगे', बाबा बागेश्वर के स्वागत पर RJD ने कमलनाथ को घेरा 

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बाबा बागेश्वर धाम के आचार्य धीरेंद्र शास्त्री से करीबी संबंध चर्चा में हैं. इन संबंधों की वजह से विपक्षी गठबंधन इंडिया अंदरूनी कलह का सामना कर रहा है. धीरेंद्र शास्त्री से कमलनाथ के बेटे नकुल की निकटता को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने कांग्रेस पर निशाना साधा है.

4- नेहरू-कृपलानी की पहली बहस से मोदी सरकार के खिलाफ दूसरे अविश्वास प्रस्ताव तक... भारत में नो कॉन्फिडेंस मोशन की 60 साल की History 

कांग्रेस और तेलंगाना की सत्ताधारी भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है. कांग्रेस की ओर से गौरव गोगोई और बीआरएस की ओर से नामा नागेश्वर राव ने अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया है. ये कोई पहला मौका नहीं जब किसी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आया हो. ये 28वां मौका है जब केंद्र की सरकार को अविश्वास प्रस्ताव का सामना करना पड़ रहा है.

Advertisement

5- 1 महीने में कैसे कमाए 6 लाख रुपये... SDM ज्योति मौर्य से कैमरे के सामने होगी पूछताछ 

उत्तर प्रदेश में एसडीएम ज्योति मौर्य की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं. जांच कमेटी ने नोटिस जारी कर ज्योति की संपत्ति का ब्यौरा तलब किया है. उनसे प्रॉपर्टी, वाहन और बैंक खातों की जानकारी जांच कमेटी द्वारा मांगी गई है. जांच कमेटी वीडियो कैमरे की निगरानी में अब ज्योति से पूछताछ करेगी. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement