छत्रपति संभाजीनगर के गंगापुर में राज्य स्तरीय सतर्कता दल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एलपीजी गैस चोरी के एक संगठित रैकेट का भंडाफोड़ किया है. गुप्त सूचना के आधार पर ‘होटल साईयश’ के पास छापेमारी में पाया गया कि एचपी कंपनी के टैंकर का सील तोड़कर अवैध रूप से गैस निकाली जा रही थी. इस दौरान करीब 1.26 करोड़ रुपये मूल्य की 35,220 किलो एलपीजी गैस और दो टैंकर जब्त किए गए. मौके से दो आरोपियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया. जांच में खुलासा हुआ कि मुंबई से छत्रपति संभाजीनगर जा रहे टैंकरों को रास्ते में रोककर गैस चोरी की जा रही थी.