महाराष्ट्र के नागपुर में RSS मुख्यालय से कुछ ही दूरी पर विस्फोटक मिलने से सनसनी फैल गई है, जिसके बाद शहर में हाई अलर्ट कर दिया गया है. गणेशपेठ इलाके में एक मकान के बाहर एक थैली में डेटोनेटर और जिलेटिन की छड़ मिली. जिसके बाद नागपुर पुलिस ने तुरंत बम स्वार्ड, स्वान की टीम को मौके पर बुलाया. बताया जा रहा है कि इलाके में एक बैग रखा था, जिससे 15 जिलेटिन स्टिक, 58 डेटोनेटर और 8 कनेक्टर बरामद किए गए हैं.