VIDEO: चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंस गया शख्स, यूं बची जान

कल्याण स्टेशन का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है. जहां पर एक शख्स चलती ट्रेन से उतरते समय गिर गया फिर प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच फंस गया. मौके पर मौजूद एक प्वाइंटमैन ने शख्स की जान बचा ली.

Advertisement
चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसा शख्स प्वाइंटमैन ने बचाई जान चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसा शख्स प्वाइंटमैन ने बचाई जान

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 17 नवंबर 2021,
  • अपडेटेड 2:31 PM IST
  • कल्याण स्टेशन पर चलती ट्रेन से गिरा पैसेंजर
  • फरिश्ता बना प्वाइंटमैन शख्स की बचाई जान

मुंबई के कल्याण स्टेशन का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है. जहां पर एक शख्स चलती ट्रेन से उतरते समय गिर गया फिर प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच फंस गया. मौके पर मौजूद एक प्वाइंटमैन ने शख्स की जान बचा ली. यह हादसा स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया. प्वाइंटमैन की इस हिम्मत को देख हर कोई उसकी तारीफ करने में लगा है. 

Advertisement

चलती ट्रेन से गिरे यात्री के लिए फरिश्ता बना शख्स

सेंट्रल रेलवे ने इस घटना का वीडियो अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है. वीडियो शेयर कर कैप्शन लिखा है,'' कल्याण स्टेशन के प्वाइंटमैन ने बचाई एक यात्री की जान. दिनांक 14.11.2021 कल्याण स्टेशन पर  02321अप 11.54 बजे जैसे ही रवाना हुई, प्वाइंटमैन शिवजी सिंह ने एक यात्री को प्लेटफॉर्म एवं ट्रेन के बीच गिरते हुए देखा. प्वाइंटमैन ने तुरंत उसकी मदद की और जान बचाई.

प्वाइंटमैन शिवजी सिंह की हिम्मत की वजह से बची यात्री की जान 

11 सेकेंड के इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि एक शख्स चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश कर रहा है. अचानक उसका संतुलन बिगड़ता है और वो ट्रेन व प्लेटफॉर्म के गैप के बीच बुरी तरह से फंस जाता है. ड्यूटी पर तैनात प्वाइंटमैन शिवजी सिंह की नजर शख्स पर पड़ती है. वो हिम्मत और फुर्ती के साथ शख्स तरफ तेजी से भागता हैं और उसकी जान बचा लेता है. 

Advertisement

सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो हुआ वायरल 

सोशल मीडिया पर आते ही वीडियो वायरल होने लगा. लोग इस वीडियो को देखकर कमेंट्स कर रहे हैं. वीडियो शेयर करते हुए लोग लिख रहे हैं कि स्टेशन पर हमें इस तरह की लापरवाही बिल्कुल नहीं करनी चाहिए. वहीं बहुत से सोशल मीडिया यूजर्स प्वाइंटमैन शिवजी सिंह की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं. लोग लिख रहे हैं कि अगर समय पर मदद न पहुंचती तो उस यात्री की जान भी जा सकती थी.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement