महाराष्ट्र: नाबालिग लड़की के सामने की अश्लील हरकत, 28 वर्षीय युवक गिरफ्तार

ठाणे में एक 28 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. आरोप है कि उसने एक नाबालिग लड़की के सामने खड़े होकर अश्लील हरकत की थी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

Advertisement
ठाणे में 28 वर्षीय युवक गिरफ्तार. (Photo: Representational ) ठाणे में 28 वर्षीय युवक गिरफ्तार. (Photo: Representational )

aajtak.in

  • ठाणे,
  • 17 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:56 AM IST

महाराष्ट्र के ठाणे से एक अजीब मामला सामने आया है. यहां एक नाबालिग लड़की के सामने खड़े होकर अश्लील हरकत करने वाले एक 28 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है. यह घटना भिवंडी के चॉल बस्ती में हुई. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक नाबालिग लड़की के सामने कथित तौर पर अश्लील हरकत करने के आरोप में 28 वर्षीय एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है. यह घटना 14 मार्च को भिवंडी इलाके की एक चॉल में हुई थी.

Advertisement

यह भी पढ़ें: ठाणे: भिवंडी में खाड़ी किनारे सड़ी-गली लाश मिलने से फैली सनसनी, पुलिस के लिए मिस्ट्री बना केस

शांतिनगर पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि चॉल में रहने वाली एक महिला ने आरोप लगाया है कि जब उसकी 13 वर्षीय बेटी घर के बाहर खड़ी थी, तभी आरोपी ने उसके सामने अश्लील हरकत की.

पुलिस ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर रविवार को उस व्यक्ति के खिलाफ 'भारतीय न्याय संहिता' की धारा 79 (शब्द, हाव-भाव या कृत्य जिसका उद्देश्य किसी महिला की लज्जा का अपमान करना हो) और 'यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण' (POCSO) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है.

इधर स्थानीय लोगों ने दावा किया है कि आरोपी इससे पहले भी कई बार इस तरह की हरकत कर चुका था. हालांकि हर बार लोग बवाल के डर से पुलिस को शिकायत नहीं देते थे. लेकिन बार पुलिस में शिकायत की गई. 

---- समाप्त ----

TOPICS:
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement