23 साल का युवक, नाबालिग लड़की से दोस्ती और... परिजनों ने युवक को छत पर ले जाकर पीट-पीटकर मार डाला

पुणे के कोथरुड इलाके में 23 वर्षीय नागेश संजय जाधव की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. आरोप है कि नाबालिग लड़की से दोस्ती से नाराज उसके परिवार और अन्य लोगों ने नागेश को बुलाकर डंडों, लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा. गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने 10 आरोपियों पर केस दर्ज किया है.

Advertisement
मृतक की फाइल फोटो.(Photo: Omkar Baburao Wable/ITG) मृतक की फाइल फोटो.(Photo: Omkar Baburao Wable/ITG)

ओमकार

  • पुणे,
  • 15 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 11:00 PM IST

महाराष्ट्र के पुणे में नाबालिग लड़की से दोस्ती को लेकर एक 23 वर्षीय युवक की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान नागेश संजय जाधव के रूप में हुई है, जो शिवाजीनगर के वडारवाड़ी इलाके का रहने वाला था. जाधव शिवाजीनगर क्षेत्र में ऑफिस बॉय के रूप में काम करता था और अपने परिवार की आर्थिक मदद करता था.

Advertisement

इस मामले में कोथरुड पुलिस ने 10 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. इनमें से छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक को हिरासत में लिया गया है. बाकी आरोपियों की तलाश जारी है. पुणे के पुलिस उपायुक्त मिलिंद मोहिते ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं. पुलिस इस घटना की विस्तृत जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें: पुणे, भोपाल समेत देश के कई शहरों में LPG सिलेंडर का संकट, लकड़ी पर खाना बना रहे होटल और रेस्टोरेंट

फोन कॉल के बाद घर से निकला था युवक

दरअसल, यह घटना 14 मार्च की शाम करीब 7:15 बजे की है. उस समय नागेश जाधव को मोबाइल फोन पर एक कॉल आया, जिसके बाद वह अपनी बाइक से घर से निकल गया. करीब 45 मिनट बाद रात लगभग 8 बजे जाधव की मां को उसके ही मोबाइल से फोन आया. कॉल करने वाले ने कथित तौर पर गाली-गलौज करते हुए बताया कि नागेश को कोथरुड के मेगासिटी इलाके में बुरी तरह पीटा गया है और 10 मिनट के भीतर आकर उसे ले जाने को कहा, वरना उसे नीचे फेंक देने की धमकी दी.

Advertisement

यह सुनकर जाधव की मां और कुछ रिश्तेदार तुरंत मौके के लिए रवाना हो गए. जब वे वहां पहुंचे तो इलाके में बड़ी भीड़ जमा थी. लोगों ने बताया कि जाधव को एक इमारत की छत पर पीटा जा रहा था.

छत पर मिला गंभीर रूप से घायल

परिजन जब इमारत की छत पर पहुंचे तो उन्होंने नागेश जाधव को जमीन पर गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा पाया. उसके कपड़े फटे हुए थे और आसपास लकड़ी के डंडे पड़े हुए थे. प्रत्यक्षदर्शियों ने परिवार को बताया कि कई पुरुषों और महिलाओं ने मिलकर उसकी पिटाई की थी.

इसके बाद परिजन उसे ऑटो रिक्शा से गोखलेनगर स्थित रत्ना अस्पताल लेकर पहुंचे. हालांकि हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे तुरंत ससून जनरल अस्पताल रेफर कर दिया. वहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

नाबालिग लड़की से दोस्ती को लेकर हुआ विवाद

पुलिस शिकायत के अनुसार, नागेश जाधव की एक नाबालिग लड़की से दोस्ती थी. दोनों फोन पर बातचीत करते थे और कभी-कभी मुलाकात भी करते थे. आरोप है कि इस रिश्ते से नाराज लड़की के परिवार वालों ने नागेश को अपने घर बुलाया.

इसके बाद परिवार के सदस्यों और अन्य लोगों ने मिलकर लकड़ी के डंडों, लात-घूंसों से उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस मामले में फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement