गोलियां, धारदार हथियार और गैंग का साया! पुणे में दिनदहाड़े ऑटो चालक पर जानलेवा हमला

पुणे के बालाजी नगर में गैंगवार फिर भड़क उठी, जहां 26 वर्षीय ऑटो चालक अक्षय म्हस्के पर 4-5 हमलावरों ने फ्लाईओवर के नीचे गोलीबारी की. उसे तीन गोलियां लगीं और धारदार हथियार से भी हमला किया गया. घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस को बंदू अंडेकर गैंग की संलिप्तता का शक है और मामले की जांच जारी है.

Advertisement
बदले की कड़ी या नई गैंगवार?(Photo: Representational) बदले की कड़ी या नई गैंगवार?(Photo: Representational)

aajtak.in

  • पुणे,
  • 20 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:36 PM IST

पुणे में गैंगवार एक बार फिर भड़क उठी है. बुधवार को बालाजी नगर इलाके में अज्ञात हमलावरों ने 26 वर्षीय ऑटो रिक्शा चालक पर गोलीबारी कर दी. घायल की पहचान अक्षय म्हस्के के रूप में हुई है, जो एक हत्या मामले के आरोपी के भाई बताए जा रहे हैं. पुलिस के अनुसार यह घटना शहर में चल रही गैंग रंजिश से जुड़ी मानी जा रही है.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, अक्षय म्हस्के, एनसीपी कॉर्पोरेटर वनराज अंडेकर हत्याकांड के आरोपी आकाश म्हस्के के भाई हैं. पुलिस ने बताया कि वनराज अंडेकर की कथित तौर पर 1 सितंबर 2024 को नाना पेठ इलाके में उनके साले गणेश कोमकर ने निजी विवाद के चलते हत्या कर दी थी. इस पुराने मामले से जुड़ी रंजिश को मौजूदा हमले की वजह माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें: NEET-UG पेपर लीक के आरोपी मोटेगांवकर पर बड़ा एक्शन, पुणे के RCC कैंपस पर चला बुलडोजर

सहकार नगर पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि अक्षय म्हस्के पर बालाजी नगर फ्लाईओवर के नीचे चार से पांच लोगों ने हमला किया. हमलावरों ने उस पर तीन गोलियां चलाईं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

गोलीबारी के बाद धारदार हथियार से हमला

पुलिस के अनुसार गोलीबारी के बाद हमलावरों ने अक्षय म्हस्के पर धारदार हथियारों से भी हमला किया और मौके से फरार हो गए. गंभीर रूप से घायल अक्षय को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है. उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

Advertisement

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है और पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है. अधिकारियों ने बताया कि हमलावरों की तलाश के लिए जांच शुरू कर दी गई है.

बदले की आशंका, गैंग कनेक्शन की जांच

पुलिस को इस हमले के पीछे बंदू अंडेकर गैंग का हाथ होने का संदेह है. पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि यह हमला पुराने विवाद से जुड़ा बदला हो सकता है.

बंदू अंडेकर, वनराज अंडेकर के पिता हैं और वर्तमान में गणेश कोमकर के बेटे आयुष कोमकर की हत्या के मामले में जेल में बंद हैं. इस घटना को भी कथित तौर पर बदले की कार्रवाई माना जा रहा था. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

---- समाप्त ----

TOPICS:
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement