बैंकॉक से मुंबई पहुंचा शख्स, DRI ने एयरपोर्ट पर तलाशी ली तो जूतों से निकला 6.3 करोड़ का सोना

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (Chhatrapati Shivaji Maharaj International Airport) पर राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक यात्री से करीब 6.3 करोड़ रुपये का सोना बरामद किया है. सोने के बर्स जूते में छिपाकर लाए गए थे. इस मामले में तस्करी सिंडिकेट से जुड़े संभावित खरीदार को भी गिरफ्तार किया गया है.

Advertisement
जूतों में छिपाकर बैंकॉक से लाया गोल्ड. (Representational image) जूतों में छिपाकर बैंकॉक से लाया गोल्ड. (Representational image)

aajtak.in

  • मुंबई,
  • 13 अप्रैल 2025,
  • अपडेटेड 8:02 AM IST

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (Chhatrapati Shivaji Maharaj International Airport) पर बड़ी कार्रवाई हुई. यहां राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) के अधिकारियों ने तस्करी करके लाया गया लगभग 6.3 करोड़ रुपये का सोना जब्त किया. डीआरआई अधिकारी ने बताया कि इस मामले में एक यात्री को गिरफ्तार किया गया है, जबकि सोने का खरीदार भी पकड़ लिया गया है, जो तस्करी के सिंडिकेट का हिस्सा था.

Advertisement

एजेंसी के अनुसार, डीआरआई के अधिकारियों ने कहा कि उन्हें विशेष जानकारी मिली थी, जिसके आधार पर उन्होंने एक यात्री को इंटरसेप्ट किया. यह यात्री बैंकॉक से मुंबई आया था. जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके जूते में छिपाकर रखे गए 6.7 किलोग्राम सोने के बर्स मिले, जिनकी कीमत करीब 6.3 करोड़ रुपये आंकी गई है.

यह भी पढ़ें: '45 दिन दुबई की सोलो ट्रिप, मल्टीपल बिजनेस...', गोल्ड स्मगलिंग केस में रान्या राव को लेकर चौंकाने वाला खुलासा

गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम सामने नहीं आया है, लेकिन अधिकारियों ने बताया कि वह इंटरनेशनल गोल्ड स्मगलिंग रैकेट से जुड़ा है. प्रारंभिक पूछताछ में उसके बयान से पता चला है कि वह जो सोना लेकर मुंबई पहुंचा था, वह एक व्यक्ति को बेचना था, इसके बाद डीआरआई ने उस संभावित खरीदार को भी गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement

डीआरआई के अधिकारियों ने कहा कि इस मामले में जांच जारी है और स्मगलिंग के अन्य संभावित लिंक का पता लगाने के लिए कार्रवाई की जा रही है. अधिकारियों के मुताबिक, यह गिरफ्तारी और सोने की जब्ती तस्करी रैकेट के खिलाफ सख्त कार्रवाई है. इस पूरे मामले की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement