लड़की ने पब में बुलाया, शराब और खाना मंगाया... बिल आया तो शुरू हुआ ब्लैकमेलिंग और लूट का खेल

नागपुर में डेटिंग ऐप के जरिए ठगी का संगठित गिरोह सक्रिय हो गया है, जहां युवती ने युवक को पब में बुलाकर भारी-भरकम बिल के नाम पर लूट लिया. विरोध करने पर धमकी और मारपीट कर 35 हजार रुपये वसूले गए, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
डेटिंग एप के जरिए ब्लैकमेलिंग और लूट का खेल (Photo: representational image) डेटिंग एप के जरिए ब्लैकमेलिंग और लूट का खेल (Photo: representational image)

योगेश पांडे

  • नागपुर ,
  • 14 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 9:47 AM IST

महाराष्ट्र के नागपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां डेटिंग ऐप पर हुई दोस्ती एक युवक को भारी पड़ गई. युवती ने मिलने के बहाने युवक को शहर के एक पब में बुलाया, जहां उसके साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया गया. दरअसल, शहर में डेटिंग ऐप के जरिए ठगी का एक संगठित गिरोह सक्रिय हो गया है. घटना के बाद से पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है.

Advertisement

34 हजार रुपये से ज्यादा खाने का बिल

यह मामला तब सामने आया जब एक युवक ने डेटिंग ऐप पर एक युवती से दोस्ती की और दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई. कुछ दिनों बाद युवती ने युवक को शहर के सदर इलाके के एक पब में मिलने के लिए बुलाया. पब में पहुंचते ही युवती ने शराब और खाने-पीने का ऑर्डर देना शुरू किया और थोड़ी देर में पब की ओर से युवक के सामने 34 हजार रुपये से ज्यादा का बिल पेश कर दिया गया. इतना बिल देखकर युवक चौंक गया. बिल के बारे मे बार मैनेजर से पूछने पर उसने पीड़ित युवक को धमकाया, गाली गलौज करने लगा.

मारपीट और बदनामी की धमकी

जब युवक ने बिल का विरोध किया, तो पब के मालिक, मैनेजर और बाउंसर ने उसे धमकाना शुरू कर दिया. मारपीट और बदनाम करने की धमकी दी गई, जिससे डरकर युवक ने UPI के जरिए पूरी 34 हजार की बिल की रकम चुका दी. इसी दौरान युवक को पब में बुलाने वाली युवती अचानक वहां से गायब हो गई. तभी युवक को समझ आया कि यह पूरी घटना एक सोची-समझी साजिश थी और उसके साथ ठगी हुई है .

Advertisement

घटना के बाद युवक ने सदर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने क्लब मालिक, मैनेजर, बाउंसर और युवती के खिलाफ मामला दर्ज किया है. एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement