महाराष्ट्र विधान भवन को मिली बम की धमकी, बजट सत्र के बीच खाली कराई गई बिल्डिंग

महाराष्ट्र विधान भवन में उस वक्त हड़कंप मच गया एक धमकी भरा ईमेल मिला. इस ईमेल में इमारत को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी. सुरक्षा के मद्देनजर तुरंत विधानसभा को खाली करा दिया गया है.

Advertisement
बजट सत्र के बीच आई धमकी से मची अफरा-तफरी (File Photo: ITG) बजट सत्र के बीच आई धमकी से मची अफरा-तफरी (File Photo: ITG)

दिव्येश सिंह

  • मुंबई,
  • 12 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:20 AM IST

महाराष्ट्र विधान भवन को बम से उड़ाने की धमकी वाला मेल आया है. सुरक्षा के मद्देनजर तुरंत विधानसभा को खाली करा दिया गया है. मुंबई पुलिस और बम निरोधक दस्ते (BDS) की टीमें गुरुवार को विधान भवन परिसर में बम की धमकी मिलने के बाद गहन तलाशी अभियान चला रही हैं. कुछ विधायकों और विधान भवन की आधिकारिक आईडी पर एक धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ है, जिसमें परिसर में विस्फोट करने की बात कही गई है. 

Advertisement

बजट सत्र चलने की वजह से बड़ी संख्या में मंत्रियों और विधायकों की मौजूदगी को देखते हुए पूरी इमारत को तुरंत खाली करा दिया गया है. 

सभी कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया गया है. सुरक्षा बल वर्तमान में पूरे क्षेत्र और भवन परिसर को सैनिटाइज करने और संदिग्ध वस्तुओं की जांच करने में जुटे हैं.

बजट सत्र के दौरान मचा हड़कंप

विधानसभा में बजट सत्र की महत्वपूर्ण कार्यवाही चल रही है. इस दौरान विधायकों को धमकी भरे ईमेल की जानकारी मिली. इसके तुरंत बाद सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत 'फ्लैश' अलर्ट जारी किया गया. बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वाड (BDDS) की टीमें चप्पे-चप्पे की तलाशी ले रही हैं, जिससे किसी भी अप्रिय घटना को टाला जा सके.

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र विधानसभा परिसर में बवाल, BJP और NCP (शरद गुट) के समर्थकों में झड़प

Advertisement

तलाशी और सुरक्षा अभियान जारी

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि विधान भवन परिसर को पूरी तरह सील कर दिया गया है. ईमेल के जरिए दी गई इस धमकी की गंभीरता को देखते हुए तकनीकी सेल भी सक्रिय है. फिलहाल पूरी इमारत को सैनिटाइज किया जा रहा है और सुरक्षा टीमें यह सुनिश्चित कर रही हैं कि परिसर सुरक्षित है. जांच जारी रहने तक कर्मचारियों और बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गई है.

 
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement