मुंबई: 'टेक्नो कॉन्सर्ट' में ड्रग ओवरडोज़ से 2 छात्रों की मौत, एक ICU में भर्ती

मुंबई के गोरेगांव में आयोजित एक हार्ड टेक्नो कॉन्सर्ट के दौरान ड्रग ओवरडोज़ का मामला सामने आया है. इस घटना में 24 साल के एक छात्र और एक छात्रा की जान चली गई है.

Advertisement
ड्रग्स से हुई मौत के मामले में 5 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है. (Representative Image/File) ड्रग्स से हुई मौत के मामले में 5 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है. (Representative Image/File)

दिव्येश सिंह

  • मुंबई,
  • 14 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 5:02 AM IST

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के गोरेगांव स्थित नेस्को वेयरहाउस में 11 अप्रैल को आयोजित एक हार्ड टेक्नो कॉन्सर्ट में शामिल हुए दो छात्रों की कथित ड्रग ओवरडोज़ से मौत हो गई है. वनराई पुलिस स्टेशन ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए एक इवेंट ऑर्गनाइज़र और कुछ पोस्ट ग्रेजुएट छात्रों सहित कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. मरने वालों में 24 वर्षीय एक युवक और 24 वर्षीय एक युवती शामिल है, जो अपने दोस्तों के समूह के साथ इटली के कलाकारों का कॉन्सर्ट देखने गए थे. 

Advertisement

सूत्रों के मुताबिक, इस ग्रुप के तीन सदस्यों ने ड्रग्स का सेवन था, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी. पीड़ितों को पहले 'हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे ट्रॉमा अस्पताल' और फिर निजी अस्पतालों में ले जाया गया. इलाज के दौरान सोमवार तक दो लोगों ने दम तोड़ दिया, जबकि तीसरी महिला की हालत गंभीर बनी हुई है और वह आईसीयू में जीवन और मौत की जंग लड़ रही है. 

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और NDPS एक्ट की सख्त धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

गिरफ्तारी और कार्रवाई

वनराई पुलिस ने ड्रग्स की बिक्री, कब्जे और आपराधिक साजिश के आरोप में पांच लोगों को हिरासत में लिया है. गिरफ्तार किए गए लोगों में कुछ पढ़े-लिखे पोस्ट ग्रेजुएट छात्र भी शामिल हैं. पुलिस फिलहाल आरोपियों से पूछताछ कर रही है, जिससे यह पता लगाया जा सके कि कॉन्सर्ट के दौरान छात्रों को किस तरह के घातक ड्रग्स बेचे या दिए गए थे, जिससे उनकी जान चली गई.

Advertisement

यह भी पढ़ें: मुंबई NCB की नागपुर में बड़ी कार्रवाई, 20 करोड़ का 210 किलो गांजा जब्त, इंटरस्टेट ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़

ड्रग ओवरडोज़ के बाद पीड़ितों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया था. गोरेगांव के एक निजी अस्पताल में भर्ती छात्र की पहले मौत हुई, जिसके बाद सोमवार को एक छात्रा ने भी दम तोड़ दिया. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शुरुआती जांच में यह ड्रग ओवरडोज़ से जुड़ा मामला लग रहा है. अभी भी एक महिला का इलाज चल रहा है, जिसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है.

यह दुखद घटना उस वक्त हुई, जब नेस्को वेयरहाउस में इटली के टेक्नो कलाकार अपनी प्रस्तुति दे रहे थे. हार्ड टेक्नो म्यूजिक के इस आयोजन में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए थे. पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि सुरक्षा इंतजामों और निगरानी के बावजूद आयोजन वाली जगह के अंदर नशीले पदार्थ कैसे पहुंचे और इसमें इवेंट मैनेजमेंट की क्या भूमिका रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement