सलमान खान के घर पर फायरिंग केस में एक्टर ने दर्ज कराया बयान, अरबाज का भी लिया गया स्टेटमेंट

चार जून को करीब चार घंटे तक सलमान का बयान और दो घंटे से अधिक समय तक उनके भाई का बयान दर्ज किया गया. सलमान खान के घर के बाहर 14 अप्रैल को तड़के मोटरसाइकिल से आये दो व्यक्तियों ने गोलियां चलायी थीं.

Advertisement
सलमान खान के घर पर फायरिंग केस में एक्टर ने दर्ज कराया बयान सलमान खान के घर पर फायरिंग केस में एक्टर ने दर्ज कराया बयान

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 12 जून 2024,
  • अपडेटेड 11:12 PM IST

मुंबई पुलिस ने अप्रैल में बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर के बाहर हुई गोलीबारी के सिलसिले में उनका और उनके भाई अरबाज खान का बयान दर्ज किया है. अधिकारी ने बताया कि क्राइम ब्रांच का चार-सदस्यीय दल इस महीने के शुरू में बांद्रा के गैलेक्सी अपार्टमेंट में गया था जहां सलमान खान का परिवार रहता है.

14 अप्रैल को हुई थी गोलीबारी
अधिकारी ने बताया कि चार जून को करीब चार घंटे तक सलमान का बयान और दो घंटे से अधिक समय तक उनके भाई का बयान दर्ज किया गया. सलमान खान के घर के बाहर 14 अप्रैल को तड़के मोटरसाइकिल से आये दो व्यक्तियों ने गोलियां चलायी थीं.

Advertisement

इस गोलीबारी को लेकर पुलिस ने कथित निशानेबाजों (शूटर) विकी गुप्ता और सागर पाल को गुजरात से गिरफ्तार किया. पुलिस का दावा है कि इस घटना के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का हाथ है. इस मामले में कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है. उनमें से एक अनुज थापन ने एक मई को पुलिस हवालात में कथित रूप से फांसी लगा ली थी.

एक अन्य मामले में नवी मुंबई पुलिस ने इस महीने के शुरू में सलमान खान पर हमला करने की साजिश के सिलसिले में हरियाणा के बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गिरोह के एक कथित सदस्य समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया था.

पुलिस ने कहा था कि गिरोह के चार सदस्यों ने बांद्रा में सलमान खान के घर के पास और आसपास के क्षेत्र पनवेल में उनके फार्महाउस की ‘रेकी’ की थी. ये लोग उन स्थानों पर भी गये थे, जहां सलमान खान शूटिंग के लिए जाते हैं. फिलहाल लौरेंस बिश्नोई एक भिन्न मामले में गुजरात के अहमदाबाद में साबरमती जेल में बंद है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement