ऑनलाइन सिर्फ ₹299 की ड्रेस खरीदना मुंबई की नर्स को पड़ा महंगा, गंवाए 1 लाख रुपये

Mumbai nurse cyber fraud: मुंबई की एक नर्स से ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर 1 लाख रुपये की ठगी हो गई. 299 रुपये की ड्रेस के विज्ञापन से शुरू हुआ था यह ठगी का खेल. जानें कैसे शिपिंग और GPS चार्ज के नाम पर हुआ फ्रॉड...

Advertisement
फर्जी विज्ञापनों के जाल में फंसी नर्स. (Photo: Representational) फर्जी विज्ञापनों के जाल में फंसी नर्स. (Photo: Representational)

aajtak.in

  • मुंबई,
  • 25 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 10:46 PM IST

मायानगरी मुंबई में साइबर अपराधियों ने एक प्राइवेट अस्पताल की नर्स को अपनी ठगी का शिकार बनाया है. महज 299 रुपये की एक सस्ती ड्रेस खरीदने की कोशिश में नर्स ने अपने मेहनत की कमाई के 1 लाख रुपये गंवा दिए. देवनार पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

देवनार पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि शहर के एक हॉस्टल में रहने वाली इस नर्स ने 16 अप्रैल से 20 अप्रैल के बीच ये पैसे गंवा दिए.

Advertisement

अपनी शिकायत में नर्स ने बताया कि उसे Facebook पर एक विज्ञापन दिखा, जिसमें सिर्फ़ 299 रुपये में ड्रेस मिल रही थी. इसके बाद उसने एक ड्रेस खरीदने की कोशिश की.

दूसरी तरफ मौजूद व्यक्ति ने पहले तो ड्रेस के लिए पेमेंट मांगा, लेकिन बाद में शिपिंग चार्ज, GPS चार्ज, ट्रैकिंग फीस, वेरिफिकेशन कोड और एड्रेस कन्फर्मेशन जैसे अलग-अलग बहाने बनाकर पैसे ऐंठना जारी रखा.

नर्स ने पुलिस को बताया कि उसने पांच दिनों में 1 लाख रुपये भेजे, और उसे बार-बार भरोसा दिलाया गया कि ज़्यादातर पैसे वापस कर दिए जाएंगे और ऑर्डर डिलीवर हो जाएगा.

जब कुछ नहीं हुआ, तो उसे एहसास हुआ कि उसके साथ धोखा हुआ है. नर्स ने साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई. देवनार पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है.

Advertisement

शुरुआती जांच का हवाला देते हुए अधिकारी ने बताया कि यह धोखाधड़ी Facebook विज्ञापन, एक WhatsApp नंबर और एक फर्जी डिलीवरी एजेंट का इस्तेमाल करके की गई थी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement