मुंबई मेयर के बंगले पर 'शाही' रेनोवेशन: इटैलियन मार्बल और विंटेज झूमर पर खर्च होंगे 3.48 करोड़ रुपये; RTI खुलासे के बाद मचा बवाल

मुंबई की नई मेयर रितु तावड़े के बंगले पर 3.48 करोड़ रुपये खर्च होंगे. सरकारी घर इटैलियन मार्बल और विंटेज झूमर से सजेगा. RTI एक्टिविस्ट और विपक्ष ने फिजूलखर्ची पर तीखे सवाल उठाए हैं.

Advertisement
बंगले में विंटेज झूमर के लिए उतारे गए पंखे.(Photo:ITG) बंगले में विंटेज झूमर के लिए उतारे गए पंखे.(Photo:ITG)

मुस्तफा शेख

  • मुंबई,
  • 30 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 11:14 PM IST

मुंबई की नवनिर्वाचित मेयर रितु तावड़े के बायकुला स्थित सरकारी बंगले के रेनोवेशन को लेकर नया विवाद शुरू हो गया है. बीएमसी (BMC) की स्टैंडिंग कमेटी ने बुधवार को इस हेरिटेज बंगले के नवीनीकरण के लिए ₹3.48 करोड़ के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. इस आलीशान रेनोवेशन में इटैलियन मार्बल से लेकर पुराने जमाने के एंटीक झूमर तक शामिल हैं. 

Advertisement

आरटीआई एक्टिविस्ट अनिल गलगाली ने दस्तावेजों के जरिए इस फिजूलखर्ची पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने बताया कि 2022-23 में जहां बंगले के रखरखाव पर मात्र 2.92 लाख रुपये खर्च हुए थे, वहीं अब सीधे 3.48 करोड़ रुपये का प्रस्ताव है. 

गलगाली का आरोप है कि नगर निगम जनवरी 2026 में ही कई मरम्मत कार्य करवा चुका है, ऐसे में दोबारा खर्च की कोई जरूरत नहीं है. 

क्या-क्या बदलेगा बंगले के भीतर?
प्रस्ताव के मुताबिक, यह रेनोवेशन बंगले को एक आधुनिक और शाही लुक देगा. 
ग्राउंड फ्लोर की पूरी फर्श को इटैलियन मार्बल से दोबारा बनाया जाएगा. 
बंगले में पुराने स्टाइल के झूमर और वेनेशियन ब्लाइंड्स लगाए जाएंगे. 
किचन को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा और ग्राउंड फ्लोर के ऑडिटोरियम को एक हाई-टेक मीटिंग रूम में बदला जाएगा. 
नए बेडरूम और टॉयलेट यूनिट्स भी जोड़े जाएंगे.

Advertisement
इटैलियन मार्बल के लिए पुराने टाइल्स उखाड़े गए.

विपक्ष ने उठाई जवाबदेही की मांग
कांग्रेस पार्षद अशरफ आजमी ने स्टैंडिंग कमेटी में सवाल उठाया कि क्या बिलों को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया जा रहा है? उन्होंने कहा कि मेयर के बंगले में सुविधाएं होनी चाहिए, लेकिन जनता के पैसे की जवाबदेही भी तय होनी चाहिए.

रानीबाग वाले बंगले में दिखेगी 'इटैलियन' चमक

बता दें कि यह बंगला बायकुला के प्रसिद्ध वीरमाता जीजाबाई भोसले उद्यान (रानीबाग) परिसर के भीतर स्थित है और एक हेरिटेज संपत्ति है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement