मीरा रोड में 'लोन वुल्फ अटैक' का खौफ: धर्म पूछकर सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर पर जानलेवा हमला

सोमवार को मुंबई के मीरा रोड में एक अज्ञात हमलावर ने धर्म पूछने के बाद सिक्योरिटी गार्ड और उसके सुपरवाइजर पर चाकू से हमला कर उन्हें घायल कर दिया. यह घटना तड़के एक निर्माणाधीन इमारत में हुई. घायल गार्ड ने पुलिस में एफआईआर दर्ज कराते हुए बताया कि हमलावर ने पहले उनकी पहचान पूछी और फिर हमला कर दिया.

Advertisement
धर्म पूछकर सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर पर चाकू से वार (Photo: Divyesh Singh/ITG) धर्म पूछकर सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर पर चाकू से वार (Photo: Divyesh Singh/ITG)

दिव्येश सिंह

  • मुंबई ,
  • 28 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 11:09 AM IST

मुंबई से सटे मीरा रोड इलाके में सोमवार तड़के एक सनसनीखेज घटना सामने आई, आरोप है कि जहां एक युवक ने सिक्योरिटी गार्ड व उसके सुपरवाइजर का धर्म पूछने के बाद  चाकू से हमला कर दिया. पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी जैब जुबैर अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी 2019 में अमेरिका से भारत आया था और तब से वह लगातार ISIS संबंधित कंटेंट और वीडियो देखा करता था.

Advertisement

पेशे से सिक्योरिटी गार्ड और डांस इंस्ट्रक्टर सुब्रतो रमेश सेन (31) ने पुलिस को बताया कि वह पिछले दो साल से काशीमीरा स्थित एक स्कूल में डांस सिखाते हैं. साथ ही मीरा रोड ईस्ट के नयानगर इलाके में स्थित एक निर्माणाधीन इमारत में नाइट शिफ्ट में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं. 26 अप्रैल की रात वह अपनी ड्यूटी पर पहुंचे. इमारत के अलग-अलग हिस्सों में पांच गार्ड तैनात थे. उन्हें मुख्य सड़क की ओर लगाया गया था, जबकि बाकी गार्ड अलग-अलग जगहों पर निगरानी कर रहे थे.

तड़के 3 बजे आया युवक 

करीब 3 बजे जैब जुबैर अंसारी उनके पास आया और पूछा यहां कोई मस्जिद है क्या ? सुब्रतो के मुताबिक उसने सामान्य तरीके से बताया कि यहां पास में ही मस्जिद है. इसके बाद जैब जुबैर  ने अचानक उनसे पूछा कि क्या वह हिंदू हैं. सुब्रतो ने हां में जवाब दिया. इसके बाद युवक वहां से चला गया, लेकिन आसपास ही घूमता रहा.

Advertisement

पुलिस को दर्ज शिकायत में बताया गया है कि करीब 4 बजे सुब्रतो पास की चाय की दुकान पर गए. वहां भी उन्हें जैब जुबैर नजर आया. लगभग साढ़े 4 बजे जब वह वापस ड्यूटी पर लौटे, तो वही  फिर उनके पास आया. इस बार उसने उनका हाथ पकड़कर फिर वही सवाल दोहराया कि क्या आप हिंदू हैं?  जवाब मिलते ही उसने अचानक चाकू निकालकर हमला कर दिया. चाकू उनकी पीठ में लगा. घायल होने के बावजूद सुब्रतो किसी तरह वहां से भागे और सुपरवाइजर के केबिन की ओर पहुंचे.

सुपरवाइजर पर भी हमला

सुब्रतो अभी पूरी घटना बता ही रहे थे कि जैब जुबैर वहां भी पहुंच गया. उसने सुपरवाइजर राजेश्वर मिश्रा से भी धर्म के बारे में पूछा और कहा कि अगर वह हिंदू नहीं हैं तो कलमा पढ़कर दिखाएं. जब राजेश्वर ऐसा नहीं कर पाए, तो आरोपी ने उन पर भी चाकू से कई वार कर दिए. हमला इतना तेज था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई. सुब्रतो डरकर पीछे की ओर भाग गए और कुछ देर छिपे रहे. कुछ मिनट बाद उन्होंने फोन पर राजेश्वर से संपर्क किया. फोन पर राजेश्वर दर्द में थे और बार-बार कह रहे थे कि उनकी हालत गंभीर है.

गंभीर हालत में करया गया भर्ती

Advertisement

कुछ देर बाद जब सुब्रतो वापस लौटे, तो अन्य गार्ड वहां पहुंच चुके थे. उन्हें बताया गया कि राजेश्वर को पीठ, पेट और छाती पर कई वार किए गए हैं और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया है. घायल सुब्रतो को भी इलाज के लिए भायंदर के सरकारी अस्पताल भेजा गया. प्राथमिक इलाज के बाद उन्होंने पुलिस स्टेशन पहुंचकर पूरी घटना की शिकायत दर्ज कराई.

एफआईआर में हमलावर का विवरण

शिकायत में हमलावर का पूरा हुलिया भी बताया गया है. उसकी उम्र करीब 30-35 साल, लंबाई लगभग 5 फीट 6 इंच, लंबे बाल, दाढ़ी और हल्के गुलाबी रंग की टी-शर्ट के साथ गहरे रंग की ट्रैक पैंट पहने होने की बात कही गई है. शिकायत के मुताबिक, हमला जान से मारने की नीयत से किया गया था और आरोपी ने पहले धर्म पूछा, फिर वार किया. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत जांच शुरू की. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई. करीब डेढ़ घंटे के भीतर आरोपी की पहचान कर ली गई और उसे पकड़ लिया गया. आरोपी की पहचान जैब जुबैर अंसारी के रूप में हुई है. उसे ठाणे की अदालत में पेश किया गया, जहां से 4 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है.

Advertisement

पुलिस मामले की जांच में जुटी

 पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी जैब जुबैर अंसारी अमेरिका से 2019 में भारत लौटा था और वह लगातार ISIS संबंधित कंटेंट और वीडियो देख रहा था. घटना के करीब डेढ़ घंटे अंदर ही पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया था. घटना के बाद मीरा रोड और आसपास के इलाकों में लोगों के बीच चिंता का माहौल है. देर रात ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों में खास तौर पर डर देखा जा रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की जरूरत है, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement