ऑनलाइन सट्टेबाजी ने बनाया चोर, डॉक्टरी के छात्र के पास मिले 23 लाख के जेवर

ऑनलाइन बेटिंग की लत युवाओं को अपराध की राह पर धकेल रही है. नागपुर में डॉक्टरी की पढ़ाई कर रहे छात्र ने लाखों रुपये हारने के बाद ट्रेन में चोरी शुरू कर दी. रेलवे पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से आरोपी को पकड़कर 23 लाख के गहने बरामद किए हैं, जिससे बेटिंग के खतरनाक असर एक बार फिर सामने आए हैं.

Advertisement
ऑनलाइन सट्टेबाजी ने छात्र को बनाया चोर (Photo: representational image) ऑनलाइन सट्टेबाजी ने छात्र को बनाया चोर (Photo: representational image)

योगेश पांडे

  • नागपुर ,
  • 09 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 3:03 PM IST

भारत सरकार ने ऑनलाइन बेटिंग एप पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है ,बावजूद इसके इन ऑनलाइन बेटिंग के जाल ने युवाओं को घेर रखा है. ताज़ा मामला महाराष्ट्र के नागपुर का है ,जहां डॉक्टरी की पढ़ाई कर रहे छात्र ने इसी ऑनलाइन बेटिंग एप की वजह से चोरी करना शुरू कर दिया. नागपुर पुलिस ने युवक के पास से करीब 23 लाख का माल भी जब्त किया है.

Advertisement

ये पूरा मामला नागपुर के रेलवे स्टेशन का है जहां बीकानेर एक्सप्रेस ट्रेन पहुंची. इसी ट्रेन में छत्तीसगढ़ के रायपुर का रहने वाला चंदवानी परिवार सफर कर रहा था. तभी ट्रेन नागपुर स्टेशन रुकी, और अचानक से महिला का बैग गुम हो गया , महिला के सिरहाने में रखे पर्स में सोने के गहने और 20,000 रुपये नकद रखे थे.

 रेलवे पुलिस ने करीब 9 दिनों तक मामले की जांच की और मामला सुलझा लिया, पुलिस ने 200 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले , जिससे एक संदिग्ध की पहचान हुई. दरअसल, ये युवक फिर से 7 अप्रैल को चोरी के इरादे से रेलवे स्टेशन में घूम रहा था , तभी चेकिंग के दौरान भागने की कोशिश करने लगा ,लेकिन रेलवे पुलिस ने उसे पकड़ लिया गया. पकड़ा गया आरोपी युवक महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले का रहने वाला है. उसका नाम रोहित दूय्येवार है जो कि  नागपुर के वेटरनरी कॉलेज में डॉक्टरी की पढ़ाई कर रहा है. 

Advertisement

रेलवे पुलिस के मुताबिक आरोपी रोहित के पास से करीब 23 लाख रुपये के गहने बरामद किए गए हैं. बाकी सामान की तलाश जारी है. जांच में पता चला कि आरोपी ऑनलाइन बेटिंग में काफी पैसा हार गया था, जिसके कारण उसने चोरी का रास्ता अपनाया.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement