'काले जादू' का डर दिखाकर ठाणे के परिवार से 1.66 करोड़ की ठगी, आरोपी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

पुलिस ने मुंबई के अंधेरी निवासी मंजूनाथ शेट्टी के खिलाफ धोखाधड़ी कर ठाणे के एक परिवार से 1.66 करोड़ रुपये की ठगी का मामला दर्ज किया है. परिवार ने आरोप लगयाा कि आरोपी ने परिवार के मन में उनके एक रिश्तेदार द्वारा 'काला जादू' किए जाने का डर पैदा किया और इसे खत्म करने के लिए महंगे अनुष्ठान और तीर्थयात्रा का झांसा दिया.

Advertisement
महाराष्ट्र: काले जादू का डर दिखा कर ठगे 1.66 करोड़ (फोटो-सांकेतिक तस्वीर) महाराष्ट्र: काले जादू का डर दिखा कर ठगे 1.66 करोड़ (फोटो-सांकेतिक तस्वीर)

aajtak.in

  • ठाणे,
  • 05 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 1:52 PM IST

महाराष्ट्र के ठाणे जिले से धोखाधड़ी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शख्स ने ठाणे के एक परिवार को 'काले जादू' का डर दिखाकर और दैवीय उपचार का झांसा देकर 1.66 करोड़ रुपये से ऐंठ लिए. पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के बाद अंधेरी निवासी मंजुनाथ शेट्टी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पुलिस ने रविवार को बताया कि कासरवडवली पुलिस ने 2 अप्रैल को पड़ोसी मुंबई के अंधेरी निवासी मंजुनाथ शेट्टी के खिलाफ परिवार के आरोपों के आधार पर FIR दर्ज की, जिसमें परिवार ने आरोप लगाया था कि उन्हें दो साल की अवधि में एक रिश्तेदार द्वारा किए गए काले जादू को बेअसर करने के लिए आरोपी को भुगतान करने के लिए बरगलाया गया था.

परिवार का आरोप है कि आरोपी ने परिवार के काले जादू के डर का फायदा उठाकर 1.66 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी की. आरोपी ने पीड़िता से विस्तृत अनुष्ठानों और तीर्थयात्राओं के माध्यम से दैवीय उपचार का वादा किया था.

पीड़ित परिवार की आरोपी से मुलाकात जनवरी 2024 में एक कार्यक्रम के दौरान हुई थी. परिवार की आर्थिक तंगी के बारे में जानने के बाद शेट्टी ने उन्हें विश्वास दिलाया कि एक रिश्तेदार ने उनकी प्रगति रोकने के लिए काला जादू किया है. उसने इस प्रभाव को बेअसर करने के लिए 12 ज्योतिर्लिंगों की अनिवार्य तीर्थयात्रा और जटिल पूजा-पाठ का सुझाव दिया. परिवार में हुई छोटी-मोटी दुर्घटनाओं का फायदा उठाकर उसने उन्हें बार-बार पैसे देने के लिए मानसिक रूप से मजबूर किया.

धोखाधड़ी के दौरान आरोपी ने फरवरी से अप्रैल 2024 के बीच पूजा सामग्री के नाम पर 10 लाख रुपये नकद लिए. इसके बाद मई 2024 से जनवरी 2026 तक लगभग 1.56 करोड़ रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करवाए गए.

आरोपी ने ये दावा भी किया कि उसे अपने लंबित अदालती मामलों के लिए पैसों की जरूरत है. उसने परिवार को डराया कि यदि वह जेल चला गया तो अनुष्ठान अधूरे रह जाएंगे और उनकी स्थिति कभी नहीं सुधरेगी.

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मंजूनाथ शेट्टी के खिलाफ धारा 318(4) (धोखाधड़ी) और महाराष्ट्र मानुस वध एवं अन्य अमानवीय, अनिष्टकारी व अघोरी प्रथा एवं काला जादू रोकथाम अधिनियम, 2013 के तहत मामला दर्ज किया है. हालांकि, अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने परिवार की धार्मिक भावनाओं और डर का व्यवस्थित तरीके से फायदा उठाकर इतनी बड़ी रकम वसूली है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement