'एक MLA को ऐसे...', लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी मिलने के बाद बोले कांग्रेस विधायक

विधायक ने आरोप लगाया कि कॉलर ने 10 करोड़ रुपये की मांग की और कहा कि यदि रकम नहीं दी गई तो उन्हें भी बाबा सिद्दीकी की तरह सबके सामने मार दिया जाएगा. घटना के बाद साजिद खान पठान ने अकोला के पुलिस अधीक्षक (एसपी) से संपर्क किया.

Advertisement
साजिद खान पठान ने बताया कि 17 फरवरी को उनके पास धमकी भरा कॉल आया था (File Photo- Social Media) साजिद खान पठान ने बताया कि 17 फरवरी को उनके पास धमकी भरा कॉल आया था (File Photo- Social Media)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 24 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 5:03 PM IST

महाराष्ट्र के कांग्रेस विधायक साजिद खान पठान ने सनसनीखेज आरोप लगाया कि उन्हें लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से जान से मारने की धमकी मिली है. विधायक के अनुसार, फोन करने वाले ने खुद को बाबा सिद्दीकी हत्याकांड से जुड़ा हुआ बताया और भारी-भरकम फिरौती की मांग की है. उन्होंने बताया कि 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई और रकम न देने पर सरेआम हत्या करने की चेतावनी दी गई.

Advertisement

साजिद खान पठान ने बताया कि 17 फरवरी को वे अपने घर पर थे, तभी उन्हें एक फोन कॉल आया. कॉल करने वाले ने खुद को शुभम लोणकर बताते हुए कहा कि वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा है. विधायक के अनुसार, कॉलर ने यह भी दावा किया कि उसने ही एनसीपी नेता बाबा सिद्दिकी की हत्या की थी और अब अगला निशाना वे हैं.

विधायक ने आरोप लगाया कि कॉलर ने 10 करोड़ रुपये की मांग की और कहा कि यदि रकम नहीं दी गई तो उन्हें भी बाबा सिद्दीकी की तरह सबके सामने मार दिया जाएगा. घटना के बाद साजिद खान पठान ने अकोला के पुलिस अधीक्षक (एसपी) से संपर्क किया. उन्होंने बताया कि मामले में कार्रवाई शुरू कर दी गई है. मुख्यमंत्री ने भी उन्हें फोन कर हालचाल लिया है.

Advertisement

विधायक ने यह भी कहा कि उन्हें विधानसभा में इस मुद्दे पर बोलने की अनुमति नहीं दी गई. उन्होंने सवाल उठाया, 'अगर एक विधायक को इस तरह धमकी मिल सकती है, तो आम आदमी की सुरक्षा का क्या होगा?' फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और कॉल की सत्यता तथा आरोपों की पड़ताल की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement