'पड़ोसी देश के गरीब प्रधानमंत्री इतने कंगाल', शहबाज शरीफ पर संजय राउत का तंज

शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि पाकिस्तान के गरीब सेना प्रमुख आसिम मुनीर भी ऐसा नहीं कर पाए. उन्होंने पड़ोसी मुल्क के प्रधानमंत्री और सेना प्रमुख को अमेरिका-ईरान वार्ता को लेकर घेरा.

Advertisement
संजय राउत ने फोटो को लेकर शहबाज शरीफ पर किया वार (File Photo: PTI) संजय राउत ने फोटो को लेकर शहबाज शरीफ पर किया वार (File Photo: PTI)

साहिल जोशी

  • मुंबई,
  • 12 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 2:30 PM IST

शिवसेना (यूबीटी) के प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ पर हमला बोला है. संजय राउत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर पाकिस्तानी पीएम पर तंज किया है. उन्होंने कहा है कि हमारी पड़ोसी देश के गरीब प्रधानमंत्री इतने कंगाल हैं कि इस्लामाबाद में किसी भी होर्डिंग या बैनर पर अपनी एक भी तस्वीर नहीं लगवा सके. 

Advertisement

संजय राउत ने पाकिस्तानी सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को भी नहीं बख्शा. उन्होंने अपनी पोस्ट में कहा है कि उनके (पाकिस्तान के) गरीब जनरल आसिम मुनीर भी ऐसा नहीं कर पाए. संजय राउत ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में आगे कहा कि यह कैसे किया जाता है? अगर आपको सीखना है, तो हमारे बॉस से सीखिए. उनकी तस्वीरें हर जगह हैं. शौचालय, यूरिनल्स, पेट्रोल पंप और जहां चाहें, वहां हैं.

यह भी पढ़ें: 'ईरान की घेराबंदी करेंगे...', इस्लामाबाद में शांति वार्ता फेल होने पर ट्रंप ने धमकाया

इससे पहले, संजय राउत ने सामना के संपादकीय में लिखा कि खुद को वैश्विक महाशक्ति समझने वाले अमेरिका को ईरान जैसे एक सामान्य देश ने कैसे सबक सिखाया, यह दुनिया देख रही है. ट्रंप ने जब एक रात में ईरान को नष्ट करने की धमकी दी, वहां के लाखों लोग सार्वजनिक संपत्ति की रक्षा के लिए मानव श्रृंखला बनाकर मैदान में उतर आए. अब्बास अराघची ने कहा कि ईरान की डेढ करोड़ आबादी बलिदान के लिए तैयार है और ईरानी ट्रंप को शांति वार्ता की मेज पर घसीट लाए.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'अमेरिका की अत्यधिक मांगों की वजह से नहीं हुई डील, कूटनीति अब भी जारी', वार्ता फेल होने पर बोला ईरान

सामना ने संपादकीय में लिखा कि यह बातचीत आतंकियों के प्रमुख केंद्र इस्लामाबाद में है. अमेरिका पर इतिहास के सबसे भयानक आतंकी हमले को अंजाम देने वाला लादेन उसी पाकिस्तान में शरण लिए हुए था. अमेरिकी कमांडो ने पाकिस्तान में घुसकर लादेन को मारा था. भारत में आतंकी हमले करने वाले सभी मोहरे पाकिस्तान में ही हैं. ईरान-अमेरिका बातचीत की मेजबानी कर रहे पाकिस्तान को अमेरिका ने शांतिदूत का सर्टिकफिकेट दे दिया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement