झारखंड में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित है और अस्त व्यस्त है. खेती-किसानी में भी कई तरह की समस्याएं आ रही हैं. मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो-तीन दिनों तक ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी. दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह और धनबाद जैसे संथाल के इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.