रांची पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में फर्जी निकला ईमेल

रांची के रातू रोड स्थित पासपोर्ट कार्यालय को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से शुक्रवार को हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा और पूरे परिसर की गहन तलाशी ली गई. जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली और धमकी को फिलहाल फर्जी माना जा रहा है. पुलिस साइबर सेल की मदद से ईमेल भेजने वाले का पता लगाने में जुटी है.

Advertisement
रांची में बम की धमकी से मचा हड़कंप. (File Photo: ITG) रांची में बम की धमकी से मचा हड़कंप. (File Photo: ITG)

aajtak.in

  • रांची,
  • 06 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 8:17 PM IST

झारखंड की राजधानी रांची में शुक्रवार को पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया. अधिकारियों के अनुसार रांची पासपोर्ट कार्यालय को ईमेल के जरिए बम धमाके की धमकी दी गई थी. सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट हो गईं और पूरे परिसर की सघन तलाशी ली गई.

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक यह पासपोर्ट कार्यालय रांची के रातू रोड स्थित इलाके में है. धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल बम निरोधक दस्ते (Bomb Disposal Squad) को मौके पर बुलाया. सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे परिसर को घेरकर हर हिस्से की बारीकी से जांच की, ताकि किसी भी संभावित खतरे को टाला जा सके.

Advertisement

कोतवाली के डिप्टी एसपी प्रकाश सोय ने बताया कि ईमेल के जरिए पासपोर्ट कार्यालय को उड़ाने की धमकी दी गई थी. सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ता और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की गहन तलाशी ली गई. हालांकि जांच के दौरान कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली.

जांच में फर्जी निकली धमकी

पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में यह मामला फर्जी या शरारती ईमेल का प्रतीत हो रहा है. फिर भी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूरे परिसर की विस्तृत जांच की गई और स्थिति सामान्य होने के बाद ही लोगों को राहत मिली.

अधिकारियों ने बताया कि इस ईमेल के स्रोत का पता लगाने के लिए तकनीकी टीम और साइबर सेल की मदद ली जा रही है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि धमकी भरा ईमेल किसने और कहां से भेजा.

Advertisement

गौरतलब है कि पिछले महीने भी रांची में इस तरह की धमकी भरे ईमेल सामने आए थे. फरवरी में रांची सिविल कोर्ट को दो बार ईमेल के जरिए बम धमाके की धमकी मिली थी. इसके अलावा जिला समाहरणालय (कलेक्टरेट) को भी इसी तरह का ईमेल भेजा गया था.

लगातार मिल रही ऐसी धमकियों के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि दोषी की पहचान होने के बाद उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.


 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement