झारखंड: मजिस्ट्रेट, 18 निगरानी दल, 12 पुलिस वाले और CCTV... क्यों एक परीक्षार्थी के लिए तैनात हुआ पूरा सिस्टम?

देशभर में मैट्रिक और इंटर की परीक्षाएं चल रही हैं और नकल रोकने के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं. झारखंड के गढ़वा में एक छात्र, शंकर कुमार सिंह, के संगीत विषय की परीक्षा के लिए खास सुरक्षा व्यवस्था की गई. परीक्षा कक्ष में सीसीटीवी, एक मजिस्ट्रेट, 18 निगरानी दल और 12 पुलिसकर्मी तैनात रहे. कुल 406 छात्रों में तीन अनुपस्थित थे. सभी परीक्षाएं निगरानी में संपन्न हुईं और संस्कृत पेपर के साथ केंद्र की परीक्षाएं समाप्त हो गईं.

Advertisement
एक परीक्षार्थी के लिए पूरा सिस्टम तैनात हो गया. (Photo: ITG) एक परीक्षार्थी के लिए पूरा सिस्टम तैनात हो गया. (Photo: ITG)

चंदन कुमार कश्यप

  • गढ़वा,
  • 17 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 9:51 PM IST

परीक्षाओं का समय शुरू हो चुका है और देशभर में मैट्रिक व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं. नकल पर रोक लगाने के लिए सरकार और स्थानीय प्रशासन पूरी सतर्कता बरत रहे हैं. इसी बीच झारखंड के गढ़वा जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक ही छात्र की परीक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए.

क्यों लग गया पूरा सिस्टम?
मैट्रिक परीक्षा में शंकर कुमार सिंह नामक छात्र ने संगीत विषय चुना था और उसका परीक्षा केंद्र उत्क्रमित मध्य विद्यालय बनाया गया. परीक्षा के दौरान उसकी निगरानी के लिए असाधारण सुरक्षा व्यवस्था की गई. पूरे कक्ष में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए, एक दंडाधिकारी की तैनाती हुई, 18 निगरानी दल सक्रिय रहे और 12 पुलिसकर्मी मौजूद थे. एकमात्र परीक्षार्थी के लिए इतने बड़े स्तर की व्यवस्था चर्चा का कारण बन गई है.

Advertisement

उक्त केंद्र पर कुल 406 छात्र परीक्षा दे रहे हैं, जिनमें से तीन अनुपस्थित रहे. केंद्राधीक्षक हर्ष ज्योति शुक्ला के अनुसार विद्यार्थियों के लिए पेयजल और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं. सभी परीक्षाएं कैमरों की निगरानी में संपन्न हुईं. सोमवार को संस्कृत विषय की परीक्षा के साथ इस केंद्र पर सभी विषयों की परीक्षाएं समाप्त हो गईं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »