राहुल गांधी को ‘इडियट’ कहने पर घिरे सांसद निशिकांत दुबे, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का पलटवार

गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे द्वारा दुमका में प्रचार के दौरान राहुल गांधी को ‘इडियट’ कहे जाने के बाद सियासी विवाद बढ़ गया है. स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने बयान पर कड़ी नाराजगी जताई और इसे अमर्यादित भाषा बताया. उन्होंने सदन में निंदा प्रस्ताव लाने और मामले को उठाने की बात कही.

Advertisement
निशिकांत दुब ने राहुल गांधी पर साधा निशाना. (File photo: ITG) निशिकांत दुब ने राहुल गांधी पर साधा निशाना. (File photo: ITG)

सत्यजीत कुमार

  • गोड्डा ,
  • 19 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 5:09 PM IST

झारखंड की राजनीति में गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे के राहुल गांधी को लेकर दिए गए बयान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है. दुमका में निकाय चुनाव प्रचार के दौरान मीडिया से बातचीत में सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला और एक सवाल के जवाब में उन्हें ‘इडियट’ तक कह दिया. इसके बाद सियासी गलियारों में तल्खी बढ़ गई है और बयान को लेकर चर्चा तेज हो गई है.

Advertisement

दुमका में प्रचार के दौरान सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस की कार्यशैली पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि बीजेपी किसी के पीछे हाथ धोकर नहीं पड़ी है, बल्कि केवल सच सामने ला रही है. उन्होंने संसद में सांसदों के निलंबन के इतिहास का जिक्र करते हुए दावा किया कि 1963 से अब तक कांग्रेस ने कई सांसदों को निलंबित किया है.

निशिकांत दुबे के बयान से झारखंड की राजनीति में बढ़ी तल्खी

इतिहास और विदेश नीति के मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और गांधी परिवार को भी निशाने पर लिया. उनका आरोप था कि नेहरू के समय तिब्बत को मान्यता देने की गलती से चीन भारत का पड़ोसी बना. उन्होंने यह भी कहा कि अंग्रेजों के दौर की ‘बफर स्टेट्स’ नीति कांग्रेस ने खत्म कर दी, जिसका असर आज सीमा विवाद के रूप में सामने है.

Advertisement

सांसद ने कश्मीर मुद्दे और चीन सीमा विवाद को भी कांग्रेस की नीतियों से जोड़ा. इसके साथ ही उन्होंने ईवीएम पर सवाल उठाने वाले विपक्षी दलों पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि सत्ता में रहते ईवीएम ठीक थी, लेकिन अब लूट बंद हो गई है तो विपक्ष को सुप्रीम कोर्ट और ईवीएम दोनों से परेशानी होने लगी है. इस बयान के बाद झारखंड विधानसभा सत्र में भाग लेने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने सांसद निशिकांत दुबे पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने कहा कि निशिकांत दुबे अमर्यादित भाषा बोलते हैं और तमाम सीमाएं लांघ चुके हैं.

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने बयान को बताया अमर्यादित भाषा

इरफान अंसारी ने कहा कि उन्होंने कभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए ऐसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया, लेकिन निशिकांत दुबे लगातार घटिया भाषा का प्रयोग कर रहे हैं. साथ ही उन्होंने दावा किया कि 2029 में निशिकांत दुबे संसद नहीं पहुंच पाएंगे और वह उन्हें हराकर ही दम लेंगे. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि वह सदन में इस मुद्दे को उठाएंगे और निंदा प्रस्ताव पारित कराने का अनुरोध करेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि निशिकांत के बयान से झारखंड की इज्जत तार तार हो रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement