'उनके भी नाम उजागर हों...', आर्म्स लाइसेंस को लेकर MLA अंबा प्रसाद ने उठाए सवाल

विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि पूरे झारखंड में जितने लोगों ने लाइसेंस के लिए अप्लाई किया है, उन लोगों के भी नाम उजागर हों. ये मामला गोपनीय होता है न कि सार्वजनिक किया जाता है. क्षेत्र में कई दुश्मन हमारे परिवार को टारगेट करते हैं. भाई को भी धमकी मिल चुकी है.

Advertisement
विधायक अंबा प्रसाद. विधायक अंबा प्रसाद.

आकाश कुमार

  • रांची,
  • 07 दिसंबर 2023,
  • अपडेटेड 4:17 PM IST

झारखंड की बड़कागांव सीट से विधायक अंबा प्रसाद ने आर्म्स लाइसेंस मामले में सवाल उठाए हैं. दरअसल, उन्होंने और परिवार के लोगों ने जान को खतरा बताते हुए आर्म्स लाइसेंस के लिए अप्लाई किया. इसकी जानकारी सार्वजनिक होने पर उन्होंने बड़ा सवाल उठा है. 

उन्होंने कहा कि पूरे झारखंड में जितने लोगों ने लाइसेंस के लिए अप्लाई किया है, उन लोगों के भी नाम उजागर हों. ये मामला गोपनीय होता है न कि सार्वजनिक किया जाता है. क्षेत्र में कई दुश्मन हमारे परिवार को टारगेट करते हैं. भाई को भी धमकी मिल चुकी है.

Advertisement

विधायक अंबा ने कहा कि इस वजह से हम लोगों ने लाइसेंस के लिए अप्लाई किया था. ये सब चीजें सार्वजनिक होने से दुश्मन अलर्ट हो जाते हैं. बताते चलें कि अंबा प्रसाद झारखंड की तेज-तर्रार नेताओं में गिनी जाती हैं. साल 2019 के झारखंड विधानसभा चुनाव में वो बड़कागांव से विधायक चुनी गई थीं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »