मजिस्ट्रेट, 18 निगरानी दल और पुलिस की 12 टीमें... एक परीक्षार्थी के लिए लगा पूरा सिस्टम

झारखंड में एक एग्जाम सेंटर इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है. क्योंकि यहां सिर्फ एक छात्र ने एग्जाम दिया. छात्र नकल न करने पाए इसलिए प्रशासन ने पूरा सिस्टम लगा दिया.

Advertisement
एग्जाम सेंटर पर एग्जाम देता छात्र.  (Photo: Chandan Kashyap/ITG) एग्जाम सेंटर पर एग्जाम देता छात्र. (Photo: Chandan Kashyap/ITG)

चंदन कश्यप

  • गढ़वा,
  • 18 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 9:54 AM IST

झारखंड में इन दिनों मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा चल रही है. जिसके तहत गढ़वा जिले में भी कई सेंटरों पर परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं. लेकिन सबसे चर्चा का विषय उत्क्रमित मध्य विद्यालय हरहे रमकांडा बना हुआ है. इस सेंटर पर एक दिन सिर्फ एक छात्र ने ही एग्जाम दिया. छात्र एग्जाम के दौरान नकल न करने पाए इसलिए पूरा सिस्टम लगा हुआ था और सेंटर पर एक मजिस्ट्रेट, 18 निगरानी दल, 12 फोर्स की टीमें लगाई गईं थीं. इसके अलावा सेंटर पर एक्स्ट्रा सीसीटीवी भी लगवाए गए हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: UP Board Exam: 10वीं-12वीं का एग्जाम आज... पेपर लीक की चर्चाओं को UP Board ने बताया अफवाह

दरअसल यहां एग्जाम दे रहे मैट्रिक के छात्र शंकर कुमार सिंह ने संगीत विषय का चयन किया है. उसका सेंटर उत्क्रमित मध्य विद्यालय हरहे रमकांडा में पड़ा है. शंकर ज़ब परीक्षा दे रहा था, तब उसकी निगरानी के लिए पूरा प्रशासन एक्टिव था. उसके परीक्षा के समय पूरे हॉल में सीसीटीवी, एक मजिस्ट्रेट, 18 निगरानी दल और पुलिस के 12 जवान तैनात थे. सिर्फ एक परीक्षार्थी के लिए इतने सरकारी तंत्र के इन्वॉलमेंट से सेंटर चर्चा का विषय बन गया.

यह भी पढ़ें: MP: बोर्ड एग्जाम के नाम पर 'डिजिटल लूट'! टेलीग्राम पर 500 से 1000 में बिक रहे फर्जी पेपर

केंद्रधीक्षक हर्ष ज्योति शुक्ला ने बताया कि स्कूल में अन्य विषय के छात्रों का भी एग्जाम है. इस परीक्षा केंद्र में सोमवार को संस्कृत की परीक्षा आयोजित होने के साथ एग्जाम खत्म हो गया. यहां पर इससे पहले एक छात्र, जिसने संगीत विषय लिया था. उसने सेंटर पर अकेले एग्जाम दिया. क्योंकि इस विषय का कोई अन्य छात्र यहां नहीं था. हालांकि, इस स्कूल में कुल 406 छात्रों ने एग्जाम दिया. परीक्षा के दौरान सिर्फ 3 छात्र ही अनुपस्थित पाए गए. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement