रामनवमी जुलूस पर पथराव करने वालों पर एक्शन... 20 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने सड़क पर कराई परेड

झारखंड में धनबाद के भिखराजपुर में रामनवमी जुलूस के दौरान पथराव की घटना सामने आई थी, जिसमें करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए थे. इस मामले में पुलिस ने 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों की शहर में परेड कराई. इसी के साथ अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

Advertisement
पुलिस ने 20 आरोपियों को किया गिरफ्तार. (Photo: ITG) पुलिस ने 20 आरोपियों को किया गिरफ्तार. (Photo: ITG)

सिथुन मोदक

  • धनबाद,
  • 29 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 7:38 AM IST

झारखंड में धनबाद के बलियापुर थाना क्षेत्र के भिखराजपुर में रामनवमी जुलूस के दौरान पथराव हो गया था. पुलिस ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया और शहर में उनकी परेड कराई. इस दौरान आरोपियों को रस्सी से बांधकर सड़क पर घुमाया गया. पथराव की घटना में करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए थे. 

पुलिस ने कहा कि पथराव करने वालों में 40 से 50 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

Advertisement

धनबाद के सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने बताया कि स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए इलाके में धारा 163 लागू कर दी गई है. यह अगले दो से तीन दिनों तक प्रभावी रहेगी.

प्रशासन ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है. इसके साथ ही पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे शांति बनाए रखें और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें.

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र: अहिल्यानगर में रामनवमी जुलूस पर पथराव, कई घायल, 10-12 लोगों पर FIR

घटना के बाद पुलिस ने इलाके में पैनी निगरानी रखी हुई है. सीसीटीवी फुटेज और मौके पर मौजूद पुलिस बल की मदद से आरोपियों की पहचान की गई. सुरक्षा के मद्देनजर जुलूस मार्ग और आसपास के इलाकों में अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं.

Advertisement

पुलिस ने बताया कि इस मामले में आगे की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी. नामजद और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम बनाई गई है. इसके साथ ही प्रशासन ने इलाके में शांति बनाए रखने के लिए लोगों से सहयोग की अपील की है.

धनबाद प्रशासन का कहना है कि सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है. एसपी सिटी ने कहा कि पत्थरबाजी और उपद्रव करने के आरोप में 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 40 से 50 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया. आरोपियों के खिलाफ एक्शन लिया जा रहा है. स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए प्रशासन ने इलाके में धारा 163 लागू कर दी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement