कश्मीर के कई इलाकों में ताज़ा बर्फबारी, सफेद चादर से ढके सोनमर्ग-जोजिला, Video

कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है. सोनमर्ग, जोजिला पास, बांदीपोरा और कुपवाड़ा के पहाड़ी क्षेत्र ताज़ा बर्फबारी के बाद सफेद चादर से ढक गए हैं. मौसम विभाग और स्काईमेट के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले कुछ दिनों तक पहाड़ों में बर्फबारी की गतिविधियां जारी रह सकती हैं.

Advertisement
ठंडी हवाओं के चलते आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना ठंडी हवाओं के चलते आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना

मीर फरीद

  • श्रीनगर,
  • 12 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 7:59 AM IST

कश्मीर के ऊपरी इलाकों में एक बार फिर ताज़ा बर्फबारी हुई है. सोनमर्ग, जोजिला पास, बांदीपोरा और कुपवाड़ा के पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फ गिरने से पूरा इलाका सफेद चादर से ढक गया है. मौसम विभाग ने पहले ही जम्मू कश्मीर के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई थी.

गांदरबल जिले के सोनमर्ग और जोजिला क्षेत्रों में गुरुवार को ताज़ा बर्फबारी शुरू हुई, जिसके बाद पहाड़ी इलाकों का नज़ारा बेहद खूबसूरत हो गया. बर्फबारी के कारण घाटी के मैदानी इलाकों में भी तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई है.

Advertisement

मौसम विभाग के अनुसार, ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी का सिलसिला जारी रह सकता है, जबकि ठंडी हवाओं के चलते आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना है. स्काईमेट के मुताबिक 16 मार्च तक बर्फबारी जारी रह सकती है.

ताजा पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में ये बदलाव देखा जा रहा है. इसके अलावा 14 मार्च के आसपास एक और पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय के पास सक्रिय होने वाला है. इसके साथ मैदानों में एक चक्रवाती परिसंचरण बनने की संभावना है. इन सिस्टमों के असर से उत्तर भारत के कई हिस्सों में मौसम गतिविधियां बढ़ेंगी.

पहाड़ी क्षेत्रों में करीब 5-6 दिन तक बारिश और बर्फबारी हो सकती है. वहीं, मैदानी इलाकों में 14-15 मार्च के बीच हल्की बारिश, बादल और गरज-चमक की स्थिति बन सकती है. दिल्ली में भी इसी दौरान इस सीजन की पहली गरज-चमक वाली बारिश देखने को मिल सकती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement