डोडा आतंकी हमला: सुरक्षाबलों ने तीन लोगों को पकड़ा, आतंकियों को खाना खिलाने का है संदेह

11 जून की रात को आतंकियों ने डोडा के चटर गल्ला के ऊपरी इलाके में सुरक्षाबलों पर हमला के सिलसिले में सुरक्षाबलों ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है. सुरक्षाबल अधिकारियों को संदेह है कि इन्हीं तीन लोगों ने आतंकियों को खाना मुहैया कराया था.

Advertisement
Security personnel during search and cordon operation after a terrorist attack at Bhadarwah in Doda district on June 12. (Image: PTI) Security personnel during search and cordon operation after a terrorist attack at Bhadarwah in Doda district on June 12. (Image: PTI)

aajtak.in

  • जम्मू ,
  • 18 जून 2024,
  • अपडेटेड 8:51 PM IST

जम्मू के डोडा जिले में सुरक्षाबलों पर 11 जून को हुए आतंकी हमले के सिलसिले में सुरक्षाबलों ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है. अधिकारियों को संदेह है कि इन्ही लोगों ने आतंकवादियों को खाना मुहैया कराया था.

सुरक्षाबल पर आतंकी हमले के बाद से सुरक्षाबल की अगल-अगल टीमें ऊपरी इलाके में घने जंगलों में सर्च ऑपरेशन चला रही हैं. सुरक्षा बल डोडा जिले के पहाड़ी जंगली इलाके में छिपे आतंकवादियों से ताजा संपर्क स्थापित नहीं कर पाए हैं.

Advertisement

आतंकियों ने 11 जून को बनाया सेना को निशाना

11 जून की रात को आतंकियों ने डोडा के चटर गल्ला के ऊपरी इलाके में सुरक्षाबलों पर हमला कर दिया. इस हमले में राष्ट्रीय राइफल्स के पांच सैनिक और एक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) घायल हो गए थे. इसके बाद इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया. रियासी और कठुआ के बाद, जम्मू इलाके में पिछले तीन दिनों में यह तीसरा आतंकी हमला था.

बुधवार शाम को जिले के गंदोह इलाके के कोटा टॉप गांव में एक तलाशी दल पर आतंकवादियों द्वारा की गई गोलीबारी में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया.

आतंकियों को खाना खिलाने का संदेह

सुरक्षाकर्मियों ने डोडा जिले के जाई इलाके से तीन लोगों को हिरासत में लिया है. सूत्रों ने बताया कि इन तीनों में एक दंपति और एक किशोर शामिल हैं, जिन पर आतंकवादियों को भोजन मुहैया कराने और सुरक्षाबलों को उनकी गतिविधियों की रिपोर्ट करने में विफल रहने का संदेह है. सूत्रों ने बताया कि तीनों लोगों से पूछताछ की जा रही है.

Advertisement

इससे पहले गुरुवार को पुलिस ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस पर हाल ही में हुए आतंकी हमले की जांच के सिलसिले में 50 लोगों को हिरासत में लिया गया था.

पिछले सप्ताह रियासी, कठुआ और डोडा जिलों में चार आतंकवादी हमले हुए जिनमें एक सीआरपीएफ और दो आतंकवादियों सहित 10 लोग मारे गए और 50 अन्य घायल हो गए.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement