मनाली सहित लाहौल में ताज़ा बर्फबारी, बढ़ी ठंड... प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

मनाली और लाहौल घाटी में अचानक हुए मौसम परिवर्तन के चलते बर्फबारी हुई है. जिससे घाटी बर्फ से ढक गई है और ठंड बढ़ गई है. बर्फबारी के चलते प्रशासन ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों के लिए अलर्ट जारी किया है.

Advertisement
बर्फबारी से मनाली में बढ़ी ठंड.  (Photo: Screengrab) बर्फबारी से मनाली में बढ़ी ठंड. (Photo: Screengrab)

मनमिंदर अरोड़ा

  • मनाली,
  • 29 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 11:50 AM IST

हिमाचल की पर्यटन नगरी मनाली और लाहौल घाटी में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है. जिससे अटल टनल रोहतांग के साउथ पोर्टल सहित लाहौल के कई ऊपरी इलाकों में ताज़ा बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है. देर रात से मनाली के ऊपरी क्षेत्रों और लाहौल घाटी में बारिश जारी थी, जो सुबह होते-होते ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी में तब्दील हो गई. लाहौल के कोकसर, जिस्पा, दारचा, शिंकुला और बारालाचा -ला सहित रोहतांग टॉप के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी दर्ज की गई है. जिसके चलते घाटी पूरी तरह बर्फ की सफेद चादर से ढकी नजर आ रही है और नज़ारा बेहद मनमोहक हो गया है.

Advertisement

काफी दिनों तक मौसम साफ रहने के बाद आए इस अचानक बदलाव ने घाटी में एक बार फिर ठंड लौटा दी है. जहां ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है, वहीं मनाली सहित कुल्लू जिले के निचले इलाकों में लगातार बारिश का दौर जारी है. जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है.

यह भी पढ़ें: Best Hill Stations in MP: शिमला-मनाली भूल जाएंगे! अगर घूम लीं MP की ये 5 ऑफबीट जगहें, यहां की खूबसूरती कर देगी हैरान

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार हिमाचल प्रदेश में 29 मार्च से 3 अप्रैल तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है. इस दौरान 29 से 31 मार्च और 2-3 अप्रैल को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है. जबकि 1 अप्रैल को ऊंचाई वाले कुछ क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी के आसार हैं.

Advertisement

प्रशासन ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों से की ये अपील

इसके अलावा 29-30 मार्च और 2-3 अप्रैल को 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलने को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है. वहीं बर्फबारी और खराब मौसम को देखते हुए प्रशासन ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा के मद्देनज़र सख्त कदम उठाए हैं. दोपहिया वाहनों को सोलंग बैरियर से आगे जाने की अनुमति फिलहाल नहीं दी जा रही है. केवल 4×4 वाहनों को ही अत्यंत आवश्यक स्थिति में आगे जाने की अनुमति दी जा रही है.

प्रशासन ने सभी पर्यटकों और आम जनता से अपील की है कि बिना आवश्यकता ऊंचाई वाले क्षेत्रों की ओर यात्रा न करें. यदि यात्रा करना जरूरी हो, तो पूरी सावधानी बरतें और मौसम विभाग व प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement