Ukraine से मुंबई पहुंच रहे हरियाणा के छात्रों की मदद करेगी राज्य सरकार, प्लान तैयार

हरियाणा सरकार ने तहसीलदार स्तर के अधिकारियों को ये जिम्मेदारी दी है कि वे यूक्रेन में फंसे छात्रों के परिजनों से घर जाकर मिलें और सकुशल वापसी को लेकर उन्हें आश्वस्त करें.

Advertisement
स्वदेश वापस लाए जा रहे हैं भारतीय छात्र (फाइल फोटोः पीटीआई) स्वदेश वापस लाए जा रहे हैं भारतीय छात्र (फाइल फोटोः पीटीआई)

सतेंदर चौहान

  • चंडीगढ़,
  • 02 मार्च 2022,
  • अपडेटेड 10:51 AM IST
  • मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू होगी हेल्पडेस्क
  • राज्य स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त

यूक्रेन में जारी जंग के बीच स्वदेश वापस आ रहे छात्रों को लेकर हरियाणा सरकार अब एक्टिव मोड में आ गई है. प्रदेश सरकार ने इन छात्रों की मदद के लिए मुंबई एयरपोर्ट पर हेल्पडेस्क शुरू करने का ऐलान किया है. ये हेल्पडेस्क आज से शुरू होनी है. इसके लिए सरकार ने तीन पुलिसकर्मियों के साथ ही हैफेड के एक अधिकारी को मुंबई भेजा है.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक हरियाणा के जो छात्र मुंबई पहुंचेंगे, उन्हें दिल्ली पहुंचाने के इंतजाम हेल्पडेस्क की ओर से किए जाएंगे. हरियाणा सरकार ने दिल्ली एयरपोर्ट पर पहले ही हेल्पडेस्क की शुरुआत कर दी थी. इस बीच, यूक्रेन में फंसे हरियाणा के निवासियों और छात्रों की सहायता के लिए सरकार ने स्टेट लेवल पर नोडल अधिकारी की नियुक्ति भी कर दी है. संजय जून को नोडल अफसर बनाया गया है.

ये भी पढ़ें- खाना लेने बंकर से बाहर निकला था भारतीय छात्र नवीन, दोस्त ने बताई दर्दनाक दास्तां

जिला स्तर पर उपायुक्त नोडल अफसर होंगे. सरकार ने मंडलायुक्त कार्यालय फरीदाबाद में राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है. यह नियंत्रण कक्ष 24 घंटे कार्य करेगा. इस कंट्रोल रूम को सुचारू रूप से चलाने के लिए कर्मचारियों की अलग-अलग शिफ्ट में ड्यूटी भी लगाई गई है. हरियाणा सरकार ने दावा किया है कि यूक्रेन में फंसे सूबे के सभी नागरिकों के परिवार से संपर्क साधा जा चुका है. इन परिवारों से बातचीत की जिम्मेदारी तहसीलदार स्तर के अधिकारी को दी गई है.

Advertisement

ये भी पढ़ें- 'आप प्रतिबंध की बात करते हैं लेकिन पुतिन के लोग सुरक्षित', ब्रिटिश PM के सामने भावुक हुई यूक्रेनी पत्रकार

हरियाणा सरकार ने अधिकारियों को यूक्रेन में फंसे नागरिकों के घर जाकर उनके परिजनों को सकुशल वापसी के लिए आश्वस्त करने की जिम्मेदारी दी गई है. मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि यूक्रेन में फंसे हरियाणा के सभी छात्रों को सकुशल वापस लाया जाएगा. उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी. सीएम ने कहा है कि विदेश मंत्रालय और हरियाणा सरकार इसे लेकर पूरी गंभीरता के साथ प्रयास कर रहे हैं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement