टायर पंचर के बाद रुकी Defender, तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर... कांग्रेस नेता समेत दो की मौत

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर जखोली टोल के पास तेज रफ्तार ट्रक ने डिफेंडर कार को टक्कर मार दी. हादसे में पंजाब के कांग्रेस नेता खुशबाज जाटान और ड्राइवर परममिंदर की मौके पर मौत हो गई. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है.

Advertisement
पंजाब पुलिस के सिपाही करनदीप गंभीर रूप से घायल.(Photo: Pawan Rathi/ITG) पंजाब पुलिस के सिपाही करनदीप गंभीर रूप से घायल.(Photo: Pawan Rathi/ITG)

पवन राठी

  • सोनीपत,
  • 02 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 9:10 PM IST

हरियाणा के सोनीपत से गुजरने वाले ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक भीषण सड़क हादसे में पंजाब के वरिष्ठ कांग्रेस नेता खुशबाज जाटान और उनके कार चालक की दर्दनाक मौत हो गई. हादसा जखोली टोल प्लाजा के पास हुआ, जब तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी डिफेंडर कार को टक्कर मार दी. बताया जा रहा है कि हादसे के समय खुशबाज जाटान दिल्ली से अहम मुलाकातों के बाद पंजाब लौट रहे थे.

Advertisement

जानकारी के अनुसार, रास्ते में उनकी डिफेंडर कार का टायर पंचर हो गया था. टायर बदलने के बाद खुशबाज जाटान, उनका ड्राइवर और गनमैन पंचर लगवाने के लिए रुके हुए थे. इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही खुशबाज जाटान और उनके ड्राइवर परममिंदर की मौत हो गई. 

यह भी पढ़ें: सोनीपत में 250 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, देने लगा कूदने की धमकी- VIDEO

हादसे में पंजाब पुलिस के सिपाही करनदीप गंभीर रूप से घायल हो गए और जिंदगी-मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं. हादसे की सूचना मिलते ही सोनीपत पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया गया.

हादसे के बाद मचा हड़कंप

बताया गया कि खुशबाज जाटान साल 2022 में बठिंडा की तलवंडी साबो विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुके थे और पंजाब सरकार में चेयरमैन के पद पर भी सेवाएं दे चुके थे. हादसे की खबर मिलते ही राजनीतिक और सामाजिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई.

Advertisement

पुलिस के अनुसार, हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस ने आसपास के इलाके में जांच शुरू कर दी है और आरोपी चालक की तलाश की जा रही है.

पुलिस कर रही जांच

सोनीपत पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है और जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.

शुक्रवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम सोनीपत के सिविल अस्पताल में किया जाएगा, जिसके बाद उन्हें परिजनों को सौंपा जाएगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »