सुबह-सुबह नूंह पहुंचा बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड, आतंकी उमर के रूम की हुई तलाशी

नूंह की हिदायत कॉलोनी में सुरक्षा एजेंसियों ने बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड के साथ आतंकी उमर के किराए के घर की तलाशी ली. उमर के यहां 10 दिन ठहरने की जानकारी के बाद घर की करीब एक घंटे तक गहन जांच हुई. टीम को कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, लेकिन एजेंसियां इनपुट के आधार पर आगे भी सर्च जारी रखेंगी.

Advertisement
पुलिस ने आतंकी उमर के किराए के घर की ली तलाशी (Photo: Screengrab) पुलिस ने आतंकी उमर के किराए के घर की ली तलाशी (Photo: Screengrab)

aajtak.in

  • नूंह,
  • 17 नवंबर 2025,
  • अपडेटेड 5:24 PM IST

हरियाणा के नूंह जिले की हिदायत कॉलोनी में सोमवार सुबह बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीम ने सुरक्षा के बीच छापेमारी की. यह कार्रवाई उस इनपुट के बाद की गई जिसमें दिल्ली बम ब्लास्ट से पहले आतंकी डॉक्टर उमर के करीब 10 दिनों तक इसी कॉलोनी के एक किराए के मकान में रहने की जानकारी मिली थी.

सुबह टीम भारी सुरक्षा के साथ कॉलोनी में पहुंची और जिस मकान में उमर ठहरा था, उसकी करीब एक घंटे तक गहन तलाशी ली गई. डॉग स्क्वायड ने मकान के कमरों, खुले स्थानों और आसपास के क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन चलाया. टीम ने घर के हर हिस्से का निरीक्षण किया ताकि किसी भी तरह का विस्फोटक, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या कोई संदिग्ध सामग्री मिल सके.

Advertisement

आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया

करीब एक घंटे की तलाशी के बाद बम निरोधक दस्ता और डॉग टीम स्थानीय पुलिस के साथ कॉलोनी से रवाना हुई. तलाशी में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली. हालांकि एजेंसियों ने इस दौरान मिली जानकारियों को सार्वजनिक नहीं किया है.

कई कड़ियों को जोड़ने का प्रयास कर रही है पुलिस

सूत्रों के अनुसार, जांच एजेंसियां आतंकी उमर की गतिविधियों और उसके नेटवर्क से जुड़े इनपुट के आधार पर नूंह जिले के कई क्षेत्रों में कार्रवाई कर रही हैं. हिदायत कॉलोनी की तलाशी को जांच का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है. आने वाले दिनों में एजेंसियां यहां दोबारा भी सर्च कर सकती हैं क्योंकि उमर की मौजूदगी से जुड़ी कई कड़ियों को अब भी जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है.
 

---- समाप्त ----
रिपोर्ट- संजय राघव

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement