RS चुनाव में क्रॉस वोटिंग से आहत बेटे ने विधायक पिता से तोड़े रिश्ते, बोले- उन्होंने कांग्रेस को दिया धोखा

यह मामला अब केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि एक परिवार के टूटने की कहानी भी बन गया है, जहां राजनीति ने पिता और बेटे के रिश्ते के बीच दीवार खड़ी कर दी है. हरियाणा की राजनीति में इस घटनाक्रम को बड़े राजनीतिक संदेश के तौर पर भी देखा जा रहा है.

Advertisement
नाज़िम चौधरी बोले- मेरे वालिद ने कांग्रेस के खिलाफ काम किया है. (Photo-ITG) नाज़िम चौधरी बोले- मेरे वालिद ने कांग्रेस के खिलाफ काम किया है. (Photo-ITG)

राहुल गौतम

  • नई दिल्ली,
  • 22 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 6:47 AM IST

हरियाणा राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग का मामला अब राजनीतिक विवाद से निकलकर पारिवारिक टूट तक पहुंच गया है. हथीन (पलवल) से कांग्रेस विधायक मोहम्मद इसराइलपर क्रॉस वोटिंग के आरोपों के बीच उनके बेटे नाजिम चौधरी ने सार्वजनिक रूप से अपने पिता से सभी संबंध तोड़ने का ऐलान कर दिया है.

आजतक से बातचीत करते हुए नाजिम चौधरी ने घोषणा की है कि वे अपने पिता से सभी सामाजिक, राजनीतिक और पारिवारिक रिश्ते खत्म कर रहे हैं. नाजिम का आरोप है कि उनके पिता ने कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी के विश्वास के साथ गद्दारी की है, जिसे वे कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे.

Advertisement

आजतक से बात करते हुए नाजिम चौधरी भावुक नजर आए. उन्होंने कहा, "मैं पांच पीढ़ियों से कांग्रेसी हूं. मेरे पिता को राहुल गांधी जी की वजह से टिकट मिला, अल्पसंख्यकों और दलितों ने उन्हें पलकों पर बिठाया, लेकिन उन्होंने चंद फायदों के लिए पार्टी को धोखा दिया. मेरी विरासत ईमानदारी और हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की है. जब मेरे पिता ने ही उसूलों का सौदा कर लिया, तो मैं उनके साथ एक छत के नीचे नहीं रह सकता."

यह भी पढ़ें: क्रॉस वोटिंग... राज्यसभा चुनावों में व‍िपक्ष अपने विधायकों को साथ क्यों नहीं रख पाता?

कैबिनेट सुरक्षा और ईद की दावत पर सवाल
नाजिम ने एक बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि क्रॉस वोटिंग के बाद उनके पिता को रातों-रात 'कैबिनेट रैंक' जैसी सुरक्षा मुहैया कराई गई है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा, "जो एसपी और अधिकारी पहले हमारे फोन तक नहीं उठाते थे, वे अब हमारे घर पर ईद की दावत का हिस्सा बन रहे हैं. यह सत्ता का खेल साफ नजर आ रहा है."

Advertisement

नाजिम ने स्पष्ट किया कि यह कोई 'फिक्स्ड मैच' नहीं है. उन्होंने पैतृक घर छोड़ दिया है और वसीयत व सरकारी कागजों से अपना नाम कटवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. उन्होंने कहा, " मैं गद्दारी की विरासत का हिस्सा नहीं बनूंगा. मैंने अपने वालिद (पिता) से कह दिया है कि अब मेरा उनसे कोई वास्ता नहीं है." उन्होंने पार्टी नेतृत्व से मांग की है कि क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों पर कड़ी कार्रवाई की जाए.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement