शादी के बाद पहली बार अपने होमटाउन झज्जर पहुंचे 'IIT बाबा' अभय सिंह; जानें कौन हैं उनकी पत्नी

प्रयागराज महाकुंभ 2025 में सुर्खियां बटोरने वाले झज्जर के अभय, जिन्हें दुनिया 'IITian बाबा' के नाम से जानती है, एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार वजह उनकी आध्यात्मिक साधना नहीं, बल्कि उनके जीवन का नया अध्याय यानी उनका विवाह है. शादी के बाद पहली बार वे अपनी पत्नी प्रीतिका के साथ अपने पैतृक निवास झज्जर पहुंचे.

Advertisement
बैंक खाते की KYC के बहाने पैतृक शहर पहुंचे अभय.(Photo:ITG) बैंक खाते की KYC के बहाने पैतृक शहर पहुंचे अभय.(Photo:ITG)

प्रथम शर्मा

  • झज्जर,
  • 06 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 5:12 PM IST

प्रयागराज के महाकुंभ में चर्चाओं का केंद्र बने IITan बाबा अभय सिंह ने विवाह रचा लिया है. शादी के बाद वे अपनी पत्नी प्रीतिका के साथ पहली बार अपने पैतृक शहर झज्जर पहुंचे, जहां उन्हें देखने और मिलने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी. 

दरअसल, अभय अपनी पत्नी के साथ बैंक खाते की केवाईसी अपडेट कराने के सिलसिले में झज्जर आए थे. इस दौरान उन्होंने तहसील परिसर स्थित अपने एडवोकेट कर्ण सिंह ग्रेवाल के चैंबर में कुछ समय बिताया और वहीं मीडिया से भी रूबरू हुए.

Advertisement

यहां चाय की चुस्कियों के बीच चेंबर में ही आईआईटी बाबा को देखने और उनके साथ सेल्फी लेने वालों का तांता लगा रहा. कई लोगों ने अभय से पुरानी यादें भी ताजा कीं. 

बेंगलुरु की प्रीतिका बनीं हमसफर

इस मौके पर अभय ने बताया कि उनकी पत्नी प्रीतिका बेंगलुरु की रहने वाली हैं और दोनों एक ही विजन के साथ काम कर रहे हैं.

माता-पिता से करेंगे मुलाकात

माता-पिता से मुलाकात को लेकर पूछे गए सवाल पर अभय सिंह ने कहा कि वे उनसे जरूर मिलेंगे, लेकिन बड़े परिवार की जिम्मेदारियों के चलते कभी-कभी छोटे परिवार से दूरी बनानी पड़ती है. देखें VIDEO:- 

'श्री यूनिवर्सिटी' का सपना

आईआईटीएन बाबा ने अपने भविष्य की योजनाओं पर भी प्रकाश डाला. उन्होंने बताया कि 'श्री यूनिवर्सिटी' के निर्माण पर काम चल रहा है, जहां ज्ञान को एकीकृत (कम्बाइन) करने पर जोर दिया जाएगा. इस यूनिवर्सिटी में शिक्षण के साथ-साथ साधना से जुड़े ज्ञान को भी शामिल किया जाएगा. 

Advertisement

पति और पत्नी का एक ही विजन

उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य विभिन्न प्रकार की साधनाओं को जानना और सिखाना है, जिसके लिए स्पष्ट विजन होना आवश्यक है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आध्यात्मिक मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए सांसारिक चीजों से दूरी बनाना जरूरी है. फिलहाल वे हिमाचल प्रदेश में रह रहे हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement