फरीदाबाद: गाड़ी से उतरकर लोगों के बीच पेशाब करने लगा शख्स, कैमरे में कैद हुई गंदी हरकत

फरीदाबाद के सेक्टर-19 इलाके में सार्वजनिक स्थान पर पेशाब करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है. काले रंग की SUV से उतरे एक युवक की यह हरकत कैमरे में कैद हुई. पुलिस ने वाहन नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश शुरू कर दी है.

Advertisement
लोगों के बीच टॉयलेट करने वाले आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस (Photo:Representational) लोगों के बीच टॉयलेट करने वाले आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस (Photo:Representational)

aajtak.in

  • फरीदाबाद,
  • 23 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 11:51 PM IST

हरियाणा के फरीदाबाद में सार्वजनिक स्थान पर पेशाब करने का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. घटना सेक्टर-19 स्थित ओल्ड चौक के पास की बताई जा रही है.

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया कि सेक्टर-19 पुलिस चौकी में तैनात एएसआई सुधीर को एक वीडियो प्राप्त हुआ, जिसमें एक व्यक्ति काले रंग की SUV से उतरकर सड़क किनारे सार्वजनिक रूप से पेशाब करता दिखाई दे रहा है. इस दौरान वहां से गुजर रहे लोगों को असहज स्थिति का सामना करना पड़ा.

Advertisement

वीडियो की पुष्टि के बाद पुलिस ने घटनास्थल की पहचान सेक्टर-19 के ओल्ड चौक क्षेत्र के रूप में की. अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की हरकतें सार्वजनिक मर्यादा और स्वच्छता नियमों का उल्लंघन हैं और इससे आम लोगों को परेशानी होती है.

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि वीडियो में दिखाई दे रही SUV का नंबर ट्रेस कर लिया गया है. वाहन नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है और उसे जल्द ही हिरासत में लिया जाएगा.

पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों की गरिमा बनाए रखें और स्वच्छता नियमों का पालन करें.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement