जेल में घटाई फोन कॉल की सुविधा तो भड़क उठे कैदी, भूख हड़ताल पर बैठे

फरीदाबाद की नीमका जेल में फोन कॉल सुविधा कम करने के विरोध में 40 से ज्यादा कैदियों ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है. कैदियों ने जेल अधिकारियों पर बदसलूकी और धमकी देने का आरोप लगाया है. मामले को लेकर एक नोट सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. प्रशासन की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है.

Advertisement
फोन कॉल सुविधा घटाने पर कैदियों का विरोध (Photo: Representational) फोन कॉल सुविधा घटाने पर कैदियों का विरोध (Photo: Representational)

aajtak.in

  • फरीदाबाद,
  • 14 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 11:56 PM IST

हरियाणा के फरीदाबाद स्थित नीमका जेल में 40 से ज्यादा कैदियों ने कथित तौर पर भूख हड़ताल शुरू कर दी है. कैदियों का आरोप है कि जेल प्रशासन ने उनकी साप्ताहिक फोन कॉल सुविधा कम कर दी है और विरोध करने पर उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया.

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक कैदियों ने अपनी शिकायत एक नोट के जरिए सार्वजनिक की है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. नोट के अनुसार पहले कैदियों को सप्ताह में तीन दिन घर पर फोन करने की अनुमति थी, जिसे घटाकर दो दिन कर दिया गया. जब कुछ कैदियों ने इस बदलाव की वजह पूछी तो जेल अधिकारियों ने कथित तौर पर उनके साथ गाली-गलौज की.

Advertisement

जेल में 40 से ज्यादा कैदी भूख हड़ताल पर

कैदियों का आरोप है कि उन्हें चेतावनी दी गई कि अगर किसी ने इस फैसले या जेल प्रशासन के खिलाफ आवाज उठाई तो उन्हें बैरक से बाहर निकलने नहीं दिया जाएगा. नोट में यह भी दावा किया गया है कि कैदियों को जान से मारने की धमकी दी गई और कहा गया कि सीसीटीवी बंद कर उनके साथ मारपीट की जाएगी.

फिलहाल इस मामले में जेल अधीक्षक संजय बांगड़ से संपर्क नहीं हो सका है. हालांकि मामले को लेकर प्रशासनिक स्तर पर जांच की संभावना जताई जा रही है.

कैदियों का दावा- विरोध करने पर धमकी, बैरक में बंद रखने की चेतावनी

गौरतलब है कि हाल ही में इसी जेल में राम मंदिर पर बम हमले की साजिश रचने के आरोपी एक कैदी की दूसरे कैदी द्वारा हत्या कर दी गई थी. इस घटना के बाद जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे थे और कुछ अधिकारियों को सस्पेंड कर जांच शुरू की गई थी.इस ताजा घटनाक्रम के बाद जेल प्रशासन और कैदियों के बीच तनाव की स्थिति बताई जा रही है. प्रशासन की ओर से फिलहाल आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement