गुजरात: पापा के बर्थडे पर बेटे ने गिफ्ट किया चांद पर प्लॉट, खरीदकर दी एक एकड़ जमीन!

पिता रवजी भाई मालविया के जन्मदिन पर छोटे बेटे शैलेश मालविया ने उन्हें अनोखा जन्मदिन भेंट गिफ्ट किया. बेटे द्वारा मिले इस अनोखे उपहार से पिता भावुक हो गए और कहा कि ये उनके जीवन की सबसे बड़ी खुशी है

Advertisement
परिवार के साथ बर्थडे मनाते रवजी भाई (फोटो-आजतक) परिवार के साथ बर्थडे मनाते रवजी भाई (फोटो-आजतक)

संजय सिंह राठौर

  • सूरत,
  • 02 अक्टूबर 2021,
  • अपडेटेड 7:11 AM IST
  • रवजी ने डायमंड फैक्टरी में डायमंड वर्कर के तौर पर काम किया
  • चांद पर जमीन बेचने वाली संस्था लोनार सोसायटी से संपर्क किया
  • दो महीने की प्रक्रिया, रजिस्ट्रेशन फीस के तौर पर 37 डॉलर चुकाया

गुजरात के सूरत में एक पिता के जन्मदिन के मौके पर बेटे ने चांद पर जमीन खरीद कर गिफ्ट की है. कभी डायमंड वर्कर के तौर पर काम करने वाले रवजी भाई के बेटे शैलेश भाई ने पिता के जन्मदिन पर पिता को बताए बिना सरपाइज गिफ्ट देने के लिए दो महीने पहले से तैयारी शुरू कर दी थी और वो दिन आने पर अनोखा गिफ्ट दिया.

Advertisement

बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें तो आपने बहुत सी देखी होंगी और आपने खुद का भी और अपने परिवार के किसी सदस्य का भी जन्मदिन सेलिब्रेट किया ही होगा लेकिन सूरत में यह जन्मदिन सेलिब्रेशन ज़रा हट के है. कभी सूरत की डायमंड फैक्टरी में डायमंड वर्कर के तौर पर काम करने वाले 61 वर्षीय रवजी भाई 1 अक्टूबर को जन्मदिन था.

रवजी भाई के परिवार ने उनका पहली बार जन्मदिन सेलिब्रेट करने का फैसला लिया था मगर इसकी जानकारी उन्हें नहीं दी गई थी. जन्मदिन सेलिब्रेशन करने के लिए रवजी भाई के बेटे केक लेकर आए और परिवार के सभी सदस्यों ने मिलकर केक काटकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी.

इसे भी क्लिक करें --- Allu Arjun को फैन से गिफ्ट में मिली 160 साल पुरानी पिस्टल, तस्वीरें वायरल

इसके बाद वक्त आया रवजी भाई को जन्मदिन गिफ्ट देने का. रवजी भाई के बेटे शैलेश ने उनके हाथ में एक पैक पार्सल थमाया और उसे खोलने के किए कहा. रवजी भाई ने धीरे-धीरे जैसे गिफ्ट पैकेट खोला उसके अंदर से धरती पर किसी जमीन खरीदने के कागजात नहीं बल्कि चांद पर एक एकड़ जमीन खरीदने के कागजात निकले.
 

Advertisement

पिता रवजी भाई मालविया के जन्मदिन पर छोटे बेटे शैलेश मालविया ने उन्हें अनोखा जन्मदिन भेंट गिफ्ट किया. बेटे द्वारा मिले इस अनोखे उपहार से पिता भावुक हो गए  और कहा कि ये उनके जीवन की सबसे बड़ी खुशी है उनकी आंखों में जो आंसू है वो ख़ुशी के आंसू हैं.

डायमंड और टेक्स्टाइल नगरी कहे जाने वाले सूरत शहर में रवजी भाई मालविया को गिफ्ट देने के लिए उनके छोटे ने दो महीने पूर्व ही चांद पर जमीन बेचने वाली संस्था लोनार सोसायटी के ई-मेल से संपर्क किया था. चांद पर जमीन लेने लिए दो महीने की प्रक्रिया चली और रजिस्ट्रेशन फीस के तौर पर 37 डॉलर कीमत चुकाई है. आगे कितना चुकाना होगा उन्हें पता नहीं है.

सौराष्ट्र के अमरेली जिला के मोटा लिलिया तहसील के आम्बा गांव के रहने वाले रवजी के दो बेटे हैं. बड़े बेटे मेहुल मालविया हैं जबकि छोटे बेटे का नाम शैलेश मालविया है. छोटे बेटे ने ही पिता को चांद पर ज़मीन देने का फैसला किया था और इस गिफ्ट के चलते पूरे परिवार में खुशी की लहर है. पिता को चांद पर जमीन गिफ्ट देने वाले रवजी भाई के बेटे ऑनलाइन व्यापार से जुड़े हैं.
 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement